ट्रक-बाइक की टक्कर में युवक घायल
बासोपट्टी : कलुआही-उमगांव मुख्य सड़क पर बासोपट्टी प्रखंड के मनमोहन गांव के निकट एक ट्रक एवं बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार […]
बासोपट्टी : कलुआही-उमगांव मुख्य सड़क पर बासोपट्टी प्रखंड के मनमोहन गांव के निकट एक ट्रक एवं बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विपरीत दिशा से तेज गति में आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया.
जख्मी युवक की पहचान बासोपट्टी बाजार निवासी दीपेंद्र कुमार साह (33) के रूप में गयी है. घटना के कई घंटों बाद पुलिस पहुंची और ट्रक एवं क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया. इधर, जख्मी युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वाहन चालक घटना की अंजाम देने के बाद भागने में सफल रहे. बासोपट्टी थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लिखित आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










