हरिपुर डीहटोल गांव के खाली घर में चोरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
एक लाख से अधिक की परिसंपत्ति पर किया हाथ साफ पटना में रहते हैं गृहस्वामी लक्ष्मण कांत मिश्र कलुआही : थाना क्षेत्र के हरिपुर डीहटोल गांव में मंगलवार की रात चोरों ने लक्ष्मणकांत मिश्र के घर से करीब 32 हजार नकद व 80 हजार के चांदी की जेवरात सहित एक लाख रुपये मूल्य से अधिक […]
विज्ञापन
एक लाख से अधिक की परिसंपत्ति पर किया हाथ साफ
पटना में रहते हैं गृहस्वामी लक्ष्मण कांत मिश्र
कलुआही : थाना क्षेत्र के हरिपुर डीहटोल गांव में मंगलवार की रात चोरों ने लक्ष्मणकांत मिश्र के घर से करीब 32 हजार नकद व 80 हजार के चांदी की जेवरात सहित एक लाख रुपये मूल्य से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली. गृहस्वामी पटना में रहते हैं. घर पर आलीसान भवन है.
घर की देख रेख गांव के ही झड़ी मुखिया के जिम्मे हैं. दो फरवरी की रात झड़ी मुखिया साढ़े नौ बजे रात्रि के बाद तालाबंद कर सामने टोला में अपने घर चला गया. उसने बताया कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे मालिक के छत पर धान सुखाने को पहुंचा तो देखा कि मुख्य दरवाजा सहित आंगन में कमरों का दरवाजा खुला हुआ है. पहली मंजिल के कमरों की गेट का ताला टूटा हुआ है. इसमें ऊपर से दीवाल बने आलमीरा से डीहटोल भगवती स्थान दुर्गा जी के लिए लायी गयी
चांदी की छतरी, जिसकी कीमत अस्सी हजार से अधिक बतायी गयी है गायब है. नीचे के कमरों की आलमीरा, बक्सा, ट्रंक आदि भी तोड़ कर कीमती सामान चोरी कर लिया गया है और बांकी सामान यत्र तत्र फेंक दिया है. घटना की जानकारी तत्काल मोबाइल से गृह स्वामी लक्ष्मणकांत मिश्र को दी गयी. उन्होंने मोबाइल से ही चोरी की घटना की सूचना कलुआही पुलिस को दे.
एसआइ केशव ओझा ने बताया कि छानबीन शुरू है.
प्रथम दृष्टया करीबी लोगों के द्वारा ही घटना को अंजाम देने का मामला प्रतीत होता है. गौरतलब है कि पिछले दिनों थाना क्षेत्र के खपड़पुरा गांव में बिड़ला कंपनी के मैनेजर श्रीपत झा के घर चोरी की घटना को अंजाम देने के साथ ही लोहा शुभंकरपुर व परसौलिया में भी ऐसे गृहस्वामी जो घर पर नहीं रहते उनके यहां चोरी की बड़ी वारदात हुई है. पुलिस इस गिरोह का खुलासा करने में जुट
गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










