मनरेगा क्रांतिकारी कदम : कृपानाथ

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के दस साल पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में परिचर्चा आयोजित की गयी. वहीं, स्व ललित नारायण मिश्र की 94वीं जयंती जिला अध्यक्ष प्रो शीतलांबर झा की अध्यक्षता में मनायी गयी. सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया. पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक […]

विज्ञापन

मधुबनी : महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के दस साल पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में परिचर्चा आयोजित की गयी. वहीं, स्व ललित नारायण मिश्र की 94वीं जयंती जिला अध्यक्ष प्रो शीतलांबर झा की अध्यक्षता में मनायी गयी. सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया.

पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि स्व मिश्र गरीबों के सच्चे हितैषी थे. उन्होंने पूरे देश में रेलवे को बढ़ावा देकर विकास की लकीर बनायी है. वक्ताओं ने उनके जीवनी पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला. वहीं, मनरेगा पर व्यापक चर्चा करते हुए कहा कि यह कांग्रेस का क्रांतिकारी कदम है. इससे देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दूर हो सकी.

इस दौरान वक्ताओं ने मनरेगा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. समारोह को अमानुल्लाह खान, मीणा देवी कुशवाहा, कृष्ण कांत झा गुड्डु, तैयब अंसारी, डाॅ मुनेश्वर यादव, विजय कुमार राउत, अहमद हसन दूलोर, कमरूल होदा तमन्ना, वशिष्ट झा, चंद्रकांत झा, विजय कुमार चौधरी, राम सुंदर तरैत, रणधीर सेन, ललन कुमार झा, डाॅ अनिल कुमार झा, प्रो अनिल नाथ झा, ऋषिदेव सिंह, विदेश चौधरी, सत्यनारायण ठाकुर, कपलेश्वर यादव ने संबोधित किया.

बीइओ ने किया पदभार ग्रहण
घोघरडीहा. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रूप में सिकंदर प्रसाद मंडल ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया. नव पदस्थापित बीइओ श्री मंडल ने निवर्तमान बीइओ युक्तिधारी पासवान से पदभार लेने के पश्चात बताया कि उनकी प्राथमिकताओं में प्रखंड क्षेत्र के विद्यालयों में नियमित तौर पर शिक्षकों की उपस्थिति को बहाल करने के साथ शिक्षण व्यवस्था को सृदृढ़ करना एवं शिक्षकों के समस्या को दूर करना शामिल है. मौके पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश, अंचल प्राथमिक शिक्षक संध के वरीय उपाध्यक्ष जितेंद्र झा, प्रमोद कुमार, मुनेश्वर प्रसाद, रोहित रमन सहित कई शिक्षक मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन