झंझारपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष का निधन

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर : मधुबनी. झंझारपुर नगर पंचायत निवासी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य झंझारपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीरकांत झा 60 का आकस्मिक निधन बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया. वे पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ मृदुभाषी व सुशील व्यक्तित्व के धनी थे. उनके निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के […]

विज्ञापन

झंझारपुर : मधुबनी. झंझारपुर नगर पंचायत निवासी बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य झंझारपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीरकांत झा 60 का आकस्मिक निधन बुधवार को दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया. वे पार्टी के वरिष्ठ नेता के साथ मृदुभाषी व सुशील व्यक्तित्व के धनी थे. उनके निधन पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व पूर्व गृहराज्य मंत्री डाॅ शकील अहमद ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने एक जनाधार वाला ताकतवर नेता खो दिया है.

वे कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता थे. पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा है कि यह दुखद घटना है. मेरे लिए व्यक्तिगत भारी क्षति है. सुधीर बाबू से लगभग 40 वर्षों का संबंध टूट गया उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी अध्यक्ष प्रो शीतलांबर झा ने कहा है कि सुधीरकांत झा के सम्मान में पार्टी का झंडा तीन दिन तक झुका रहेगा. शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से केशव किशोर मिश्र, विजय कुमार चौधरी, राम सुंदर टरैत, आनंद कुमार झा, गणेश झा, राज कुमार झा राजू, चंद्रकांत झा, पूर्व विधायक डाॅ हरखू झा, मो अब्दूल तैयम हासिम, रणधीर सेन, सुजीत कुमार मिश्र, शिव नारायण मंडल, पवन कुमार यादव, शुभंकर झा व ललन सिंह शामिल हैं.

वहीं झंझारपुर, नगर पंचायत प्रशसन की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया. दिवंगत श्री झा के आत्मा की शांति लेकर दो मिनट का मौन रखा गया. वहीं उनके निधन पर सांसद विरेंद्र कुमार चौधरी, विधायक गुलाब यादव, पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र, ओम प्रकाश, ओम प्रकाश पोद्दार, सुजीत कुमार मिश्र, विरेंद्र नारायण भंडारी, दिनेश मंडल, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरूण कुमार साफी, सोना मंडल, भास्कर चौधरी, विजय कुमार चौधरी, हरेराम राय, सुधीर कुमार राय, मो साजिद, मो आरिफ, मनीष राय, राजू महतो आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है. सुधीर कांत झा 2002 से 2007 ई तक नगर पंचायत के अध्यक्ष व 1983 से 1990 ई तक उपाध्यक्ष पद पर रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन