मधुबनी एसबीआइ कैश वैन लूट कांड

Updated:
विज्ञापन

बगहा/पटना : स्टेट बैंक मधुबनी के कैश वैन लूट कांड में बड़ा खुलासा हुआ है. यूपी के पडरौना में पुलिस ने लूटकांड के मुख्य आरोपित अद्या पटेल उर्फ उदय केवट को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से लूट के 2.90 लाख रुपये भी बरामद हुआ है. बरामद रुपये के बंडल में स्टेट बैंक का […]

विज्ञापन

बगहा/पटना : स्टेट बैंक मधुबनी के कैश वैन लूट कांड में बड़ा खुलासा हुआ है. यूपी के पडरौना में पुलिस ने लूटकांड के मुख्य आरोपित अद्या पटेल उर्फ उदय केवट को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से लूट के 2.90 लाख रुपये भी बरामद हुआ है. बरामद रुपये के बंडल में स्टेट बैंक का रैपर लगा है.

इसके अलावा उसके पास से चार ऑटोमेटिक पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस समेत अन्य दस्तावेज व मोबाइल बरामद किया गया है. अद्या पटेल पडरौना के बेलवा जंगल का रहनेवाला है. एडीजी मुख्यालय सुनील कुमार ने कहा कि इसके पास से हथियार और 2.90 लाख रुपये

देखें पेज छह भी
मधुबनी एसबीआइ कैश
भी बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व लूट कांड में शामिल उदय के सहयोगी को 23 जनवरी को 1.10 लाख रुपये के साथ विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया था.
इधर, एसपी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि बगहा एसडीपीओ रामचंद्र राजगुरु के नेतृत्व में
गठित टास्क फोर्स व पडरौना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में आरोपित को गिरफ्तार किया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. उसने कांड में शामिल अन्य अपराधियों के बारे में जानकारी दी है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
पडरौना में हो रही पूछताछ
कैश वैन लूट कांड के मुख्य आरोपित अद्या पटेल से पुलिस पडरौना में पूछताछ कर रही है. यूपी पुलिस के साथ बगहा एसडीपीओ रामचंद्र राजगुरु समेत अन्य अधिकारी भी पूछताछ कर रहे हैं. कुशीनगर के एसपी अतुल कुमार शर्मा ने बताया, अवैध हथियार के साथ अपराध की योजना बनाने के आरोप में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
पिता का हत्यारा है अद्या
पडरौना के बेलवा जंगल निवासी अद्या ने पिछले वर्ष अपने पिता श्रीकिशुन निषाद की हत्या कर दी थी. हत्या कर वह गांव के अपने विरोधियों को फंसा दिया था. पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि हत्यारा अद्या पटेल ही है. इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जमानत पर छूटने के बाद अद्या ने यूपी में कई अन्य लूट की घटनाओं को अंजाम दिया. यूपी पुलिस भी उसे तलाश रही थी.
यह है मामला
गत 18 जनवरी को पड़रौना से कैश लेकर आ रही मधुबनी स्टेट बैंक की बोलेरो को बांसी-मधुबनी मार्ग पर शमसेरवा गांव के पास बोलेरो पर सवार पांच अपराधियों ने लूट लिया था. कैश वैन को ठोकर मार कर गड्ढा में गिरा दिया था. इस दौरान अपराधियों की बोलेरो भी गड्ढे में गिर गयी थी. उसी रास्ते से आ रहे दो राहगीरों की बाइक लूट कर अपराधी फरार हो गये थे. जांच के बाद पता चला था कि अपराधियों की बोलेरो भी लूट की ही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन