सामान के साथ पांच चोर धराये

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के बंद घरों में हो रहे चोरी के मामलों में नगर थाना को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार की रात पुलिस ने गश्त के दौरान पांच चोर को दबोचा. साथ ही भारी मात्रा में चोरी हुए सामान को भी बरामद किया है. मंगलवार को नगर थाना में चारी के मामले […]

विज्ञापन

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के बंद घरों में हो रहे चोरी के मामलों में नगर थाना को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार की रात पुलिस ने गश्त के दौरान पांच चोर को दबोचा. साथ ही भारी मात्रा में चोरी हुए सामान को भी बरामद किया है.

मंगलवार को नगर थाना में चारी के मामले का खुलासा करते सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया कि चोरी की कई घटनाओं में संलिप्त पांच चोर को बीती रात नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार चोर मो ओसिम रहमत गंज, मो असरफ उर्फ गोदी वाला लक्ष्मी सागर, मो शमशाद लक्ष्मी सागर, मो अशरफ राम चौक एवं अजय राम लक्ष्मी सागर मोहल्ले का निवासी है.
उक्त पांचों चोर राजनगर थाना के चकदह के रहमत गंज मोहल्ले में चोरी हुए सामान का बंटवारा कर रहे थे. गश्ती दल में शामिल पुलिस ने रंगे हाथ इन चोरों की गिरफ्तारी की. उन्होंने कहा कि चोरों ने पूछताछ में कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्ता को स्वीकारा है.
एलसीडी व कंप्यूटर हुआ बरामद
नगर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार चोर के पास से चोरी किये गये सामान की बरामदगी हुई है. इनमें 42 इंच का एलसीडी, कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, पांच मोबाइल, सोना एवं चांदी के गहने कई अन्य सामान शामिल हैं. इसके साथ ही चोरी के दौरान ताला तोड़ने के उपकरण में लोहे का रोड, पेचकस, पिलास सहित कई अन्य सामान शामिल है.
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
गिरफ्तार चोर द्वारा चोरी की घटना में संलिप्ता को स्वीकारने के बाद सदर डीएसपी श्री प्रकाश ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 459/15, कांंड संख्या 11/16 एवं 26/16 सहित अन्य कई चोरी की वारदात को इन्होंने अंजाम देने की बात स्वीकारी है. 13 जनवरी की रात कृष्णदेव मिश्र
शिक्षक के विद्यापति नगर स्थित आवास से चोरी किये गये नये एलसीडी कंप्यूटर सेट को भी पुलिस ने बरामद की है. वहीं, 25 अक्तूबर को पुलिस लाइन के नजदीक अजय कुमार सिंह के घर हुए चोरी के मामले में भी इन आरोपियों द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम देने की बात सामने आयी है.
ये अधिकारी थे शामिल
मामले के खुलासे में पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष युगेश चंद्रा, अवर निरीक्षक केके झा, रंजीत कुमार, अंबिका सिंह, रमानंद सिंह, डिप्टी सिंह, मुंशी अरुण सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल सहित कई पुलिस कर्मी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन