भुगतान नहीं किया तो कटेगा कनेक्शन!

Updated:
विज्ञापन

वीसी में एमडी ने दिये कई आवश्यक निर्देश बिजली क्षति को हर माह कम करने का लक्ष्य मधुबनी : उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल की जानकारी मिले और राजस्व की वसूली समय से हो इसके लिए विभाग ने पहल शुरू कर दी है. अब उपभोक्ताओं को बकाये बिल की जानकारी मोबाइल पर मिल जायेगी. […]

विज्ञापन

वीसी में एमडी ने दिये कई आवश्यक निर्देश

बिजली क्षति को हर माह कम करने का लक्ष्य
मधुबनी : उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल की जानकारी मिले और राजस्व की वसूली समय से हो इसके लिए विभाग ने पहल शुरू कर दी है. अब उपभोक्ताओं को बकाये बिल की जानकारी मोबाइल पर मिल जायेगी.
विद्युत विभाग के एमडी आर लक्ष्मणन ने मधुबनी एवं झंझारपुर सब डिवीजन के कार्यपालक अभियंता सहित सभी सहायक अभियंता एवं जेइ से वीसी के माध्यम से जानकारी ली व कई आवश्यक निर्देश दिये.
बकायेदारों पर होगी कार्रवाई
वीसी में मोबाइल एप बिल भुगतान, पीएसएस मॉनीटरिंग, मिटर रीडिंग सहित कई मुद्दा पर बात किया. एमडी ने बताया कि एप बिल भुगतान से सभी उपभोक्ता को जोरा जाये, ताकि उपभोक्ता के मोबाइल पर बिल संबंधित जानकारी दी जा सके. पावर सब स्टेशन में लगे पीएसएस माॅनीटरिंग पर काम को लेकर भी एमडी में सभी अभियंता को जानकारी दी. साथ ही प्रत्येक विद्युत प्रमंडल के वैसे उपभोक्ता जिनके ऊपर बकाया है.
उन उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है. मीटर रीडिंग शत प्रतिशत करने का निर्देश एमडी ने सभी जेइ को दी, ताकि उपभोक्ता को सही विपत्र मिल सके. वहीं, एटीएंडसी में कटौती करने का निर्देश भी दिया गया.
क्षति को किया जायेगा कम
एमडी ने कहा कि किसी भी हाल में बिजली क्षति को 15 फीसदी तक लाने का निर्देश दिया है. वीसी में कार्यपालक अभियंता मधुबनी संतोष कुमार, झंझारपुर के कार्यपालक अभियंता उमेश भगत, सहायक अभियंता गौरव कुमार ने भाग लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन