एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्रों को जांचा

Updated:
विज्ञापन

स्वान दस्ता की टीम भी थी साथ मधवापुर : आसन्न हरलाखी विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसएसबी चौदहवीं वाहिनी के तीन स्वान दस्ता के साथ जवानों ने मधवापुर पहुंच दो दिनों तक सीमावर्ती क्षेत्र के बाजारों, चौक-चौराहे, बस स्टैंड, सड़क से गुजरने वाले वाहनों आदि का निरीक्षण किया. स्वान दस्ता के इस टीम में शामिल एक्सप्लोसिव […]

विज्ञापन

स्वान दस्ता की टीम भी थी साथ

मधवापुर : आसन्न हरलाखी विधानसभा उपचुनाव को लेकर एसएसबी चौदहवीं वाहिनी के तीन स्वान दस्ता के साथ जवानों ने मधवापुर पहुंच दो दिनों तक सीमावर्ती क्षेत्र के बाजारों, चौक-चौराहे, बस स्टैंड, सड़क से गुजरने वाले वाहनों आदि का निरीक्षण किया. स्वान दस्ता के इस टीम में शामिल एक्सप्लोसिव की फिजा,
नारकोटिक्स की जुली एवं अन्य अपराधों की स्पेशलिस्ट स्पेंसर ने मधवापुर बस स्टैंड, मुख्यालय पंचायत के तीनों दिशा में फैले नोमेंस लैंड, गांधी चौक, सुतापट्टी रोड, कन्हैया बहार चौक सहित बिहारी एवं परसा बीओपी क्षेत्र का निरीक्षण किया और नेपाल से आने जाने वाले एवं सड़क से गुजरने वाले दो पहिया चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली. जांच में सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार शर्मा के अलावे हैंडलर रोमी शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, सुनील कुमार सहित एसएसबी के कई जवान मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन