पिछड़ी जाति विद्यालय के निर्माण की मांग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
समाजसेवियों ने उपमुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन नप की खाली पड़ी जमीन पर विद्यालय खोलने की गुहार मधुबनी : जिला मुख्यालय में पिछड़ी जाति के लिए आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. शहर मुख्यालय में नप के खाली पड़े जमीन पर पिछड़ी जाति आवासीय बालिका प्लस टू उच्च […]
विज्ञापन
समाजसेवियों ने उपमुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
नप की खाली पड़ी जमीन पर विद्यालय खोलने की गुहार
मधुबनी : जिला मुख्यालय में पिछड़ी जाति के लिए आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. शहर मुख्यालय में नप के खाली पड़े जमीन पर पिछड़ी जाति आवासीय बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय बनाये जाने की मांग समाजसेवियों ने जिला प्रशासन व सरकार से की है.
इसको लेकर समाजसेवी राजा ठाकुर ने बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी इस मांग को लेकर आवेदन दिया है. इससे पूर्व भी कई बार लोगों ने जिला प्रशासन व विभागीय अधिकारी से इस दिशा में पहल करने की गुहार लगायी है, लेकिन अब तक कोई सार्थक पहल नहीं हो सकी है.
नहीं है बालिका प्लस टू आवासीय विद्यालय
समाजसेवियों का कहना है कि शहर मुख्यालय में पिछड़ी जाति बालिका आवासीय प्लस टू विद्यालय नहीं है. इस कारण इस समुदाय के छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है. इन लोगों ने शहर मुख्यालय के आरके कॉलेज के समीप खाली पड़े नप के जमीन पर पिछड़ी जाति बालिका आवासीय विद्यालय खोले जाने की मांग की है. कहा है कि आरके कॉलेज के समीप वार्ड नंबर 11 में नप की काफी जमीन खाली है. इसका धीरे धीरे अतिक्रमण भी किया जा रहा है.
ऐसे में यदि इस खाली जमीन पर विद्यालय का निर्माण कर दिया जाता है तो इससे न सिर्फ समाज के छात्राओं को उच्च शिक्षा मिल सकेगी, बल्कि जमीन के हो रहे अतिक्रमण पर भी रोक लग सकेगी. समाज सेवी राघवेंद्र प्रसाद ठाकुर, तनवीरूल हक, नृपेंद्र प्रसाद सिंह, अशोक प्रसाद, सुनील कुमार प्रसाद, चेतन राज पाल, मणि भूषण गुप्ता, गुणानंद चौधरी, राकेश कुमार प्रसाद, आशा देवी, वंदना देवी, रेखा देवी सहित करीब पांच सौ लोगों ने विद्यालय खोले जाने की मांग की है.
दिया ज्ञापन
मुख्यालय में विद्यालय खोले जाने संबंधी समाजसेवियों की मांग पत्र
को समाज सेवीराजा ठाकुर ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को सौंप कर उनसे इस दिशा में पहल करने की गुहार की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










