दरभंगा ने सुपौल को सात विकेट से हराया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
स्व हरिनारायण प्रसाद गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट खुटौना/लौकहा : स्व हरिनारायण प्रसाद गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को लौकहा उच्च विद्यालय के ग्राउंड में दरभंगा और सुपौल के बीच खेले गये मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में सुपौल ने 15.3 ओवर में कुल […]
विज्ञापन
स्व हरिनारायण प्रसाद गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट
खुटौना/लौकहा : स्व हरिनारायण प्रसाद गुप्ता मेमोरियल क्रिकेट कप टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को लौकहा उच्च विद्यालय के ग्राउंड में दरभंगा और सुपौल के बीच खेले गये मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के मैच में सुपौल ने 15.3 ओवर में कुल 79 रन बनाये. जवाब में दरभंगा की टीम ने कड़े मुकाबले के बीच महज 10.2 ओवर में 81 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की. मैन ऑफ द मैच दरभंगा टीम के खिलाड़ी मुरारी को दिया गया.
उन्होंने 2.3 ओवर में 10 रन देकर दो विकेट लिया. इस अवसर पर आयोजक दिनेश गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. जरूरत है अवसर देने की. यह क्रिकेट टूर्नामेंट खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए वे इसका आयोजन करते रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










