डीपीओ स्थापना से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ का एक शिष्टमंडल
मधुबनी : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई मधुबनी का शिष्टमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से मिला. मिलने के बाद संघ के सचिव बेचन झा ने बयान जारी कर कहा कि 29 जनवरी के वार्ता को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संघ की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करते […]
मधुबनी : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला इकाई मधुबनी का शिष्टमंडल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना से मिला. मिलने के बाद संघ के सचिव बेचन झा ने बयान जारी कर कहा कि 29 जनवरी के वार्ता को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने संघ की मांग पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए 01.07.015 के बाद जिला के जिन प्रशिक्षित उच्च माध्यमिक, माध्यमिक पुस्ताकालयध्यक्ष का सेवा काल दो वर्ष पूरा हो गया है.
उन्हें वेतन निर्धारण संबधी ग्रेड देने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि जिला शिक्षकों की सेवा पुस्तिका कार्यालय में प्राप्त हो गया है. सेवा पुस्तिका को संधारित कर संबंधित विद्यालय के प्रधान को अविलंब हस्तगत कराने का आश्वासन दिया गया है. वहीं, आवंटन आते ही सभी बकाया का भुगतान करने, शहरी क्षेत्रों में काम कर रहे जिला परिषद शिक्षकों को 10 फीसदी आवास भत्ता देने का भी अाश्वासन दिया गया. संघ के सचिव ने सभी विद्यालय प्रधान से आग्रह किया है
कि जो प्रधान अपने यहां के शिक्षकों की जनवरी 15 का विवरणी पांच फरवरी 16 तक डिपीओ आरएसएसए कार्यालय में जमा कर दें. वहीं, जुलाई ,15 के बाद हुए नियुक्त शिक्षकों का वेतन निर्धारण मैनुअल कर आरएमएसए के माध्यम से डीपीओ स्थापना कार्यालय में जमा करने को कहा है, ताकि उक्त शिक्षकों का वेतन भुगतान हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










