सो रहे एसएसबी जवान की राइफल चोरी
लदनियां (मधुबनी) : पिपराही सीमा स्थित एसएसबी नाके में सो रहे जवान की राइफल सोमवार की रात चोरी हो गयी. राइफल गायब होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसबी के कई आला अधिकारी कैंप पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये हैं.जानकारी के अनुसार, पिपराही […]
लदनियां (मधुबनी) : पिपराही सीमा स्थित एसएसबी नाके में सो रहे जवान की राइफल सोमवार की रात चोरी हो गयी. राइफल गायब होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसबी के कई आला अधिकारी कैंप पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये हैं.जानकारी के अनुसार, पिपराही कैंप में पांच जवानों की ड्यूटी थी. दो जवान रात में पहरा दे रहे थे, जबकि तीन अंदर सो रहे थे.
जवान राजेंद्र राय अपनी राइफल को बिस्तर के समीप रखकर सो रहा था. सुबह जब उसकी नींद खुली तो राइफल गायब थी. राजेंद्र राय ने इसकी खोज साथियों से की. जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो इसकी सूचना अधिकारियों को दी गयी. सूचना मिलते ही राजनगर 35वीं वटालियन के समादेष्टा आरएन तिवारी व सहायक समादेष्टा अविनाश कुमार यादव पिपराही कैंप पहुंच मामले की जांच की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










