एआइएसएफ ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआइएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका. इस अवसर पर जिला सचिव विकास झा ने कहा कि हैदराबाद के दलित छात्र रोहित बेमुला की आत्महत्या केंद्र सरकार की लापरवाही का नतीजा है. उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को […]

विज्ञापन

मधुबनी : ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआइएसएफ) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका. इस अवसर पर जिला सचिव विकास झा ने कहा कि हैदराबाद के दलित छात्र रोहित बेमुला की आत्महत्या केंद्र सरकार की लापरवाही का नतीजा है. उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. रोहित कुमार, सुजीत कुमार, शंभू सिंह ने कहा कि एआइएसएफ मोदी सरकार के खिलाफ इस मुद्दे पर आंदोलन तेज करेगी. बबलू, मनीष, रंजीत, प्रियरंजन, प्रवीण, विनोद आदि ने पुतला दहन में भाग लिया.

वहीं, जन अधिकार छात्र परिषद 22 जनवरी शुक्रवार को दलित छात्र की आत्महत्या के विरोध में स्मृति ईरानी का पुतला दहन करेगी. छात्र परिषद ने कहा कि हैदराबाद के दलित छात्र की आत्महत्या मानव संसाधन विकास मंत्रालय की विफलता है. जानकारी जिला अध्यक्ष शंभू सिंह ने दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन