किराना मंडी रविवार को रहेगी बंद

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : शहर के गिलेशन बाजार स्थित किराना दुकानदारों की बैठक किशोर नायक की अध्यक्षता में गिलेशन प्रांगण में हुई. इसमें सभी दुकानदारों ने आम सहमति से निर्णय लिया कि प्रत्येक रविवार को दुकान बंद रखी जायेगी. इसके लिए एकजुट होकर प्रयास किया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि सप्ताह में एक दिन लोगों को अन्य […]

विज्ञापन

मधुबनी : शहर के गिलेशन बाजार स्थित किराना दुकानदारों की बैठक किशोर नायक की अध्यक्षता में गिलेशन प्रांगण में हुई. इसमें सभी दुकानदारों ने आम सहमति से निर्णय लिया कि प्रत्येक रविवार को दुकान बंद रखी जायेगी. इसके लिए एकजुट होकर प्रयास किया जायेगा. वक्ताओं ने कहा कि सप्ताह में एक दिन लोगों को अन्य काम एवं आराम की जरूरत होती है.

इस लिहाज से इस व्यवसायी में जुड़े लोगों को मजदूरों को एक दिन आराम के साथ-साथ अन्य कामों के लिए समय मिलेगा. बैठक में एक कमेटी की गठन किया गया. कोर कमेटी में नंदी भूषण राउत, किशोर नायक, सुरेंद्र पंजियार, श्याम पंजियार, सुरेश प्रसाद, जगदीश प्रसाद, रंजीत पूर्वे को बनाया गया. बैठक में कार्यकारिणी के सदस्य बब्लू गैड़ा, भोला महासेठ, कृष्ण कुमार, संजीव पूर्वे, चंदन कारक, किशुन पटवा, सीताराम साह, राजू साह, रंजीत प्रधान, राजू पूर्वे, और राजेश पंजियार को बनाया गया. वहीं, सौरभ प्रधान को कोषाध्यक्ष
बनाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन