बेवजह कितनों को पार्टी से निकालेगी भाजपा : कीर्ति

Updated:
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा मधुबनी : नौकरी देने के नाम पर लोगों से ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को इस गिरोह के नौ सदस्यों को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर हिरासत में लिया है. इस मामले में पुलिस उस समय हरकत में […]

विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा

मधुबनी : नौकरी देने के नाम पर लोगों से ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने शनिवार को इस गिरोह के नौ सदस्यों को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर हिरासत में लिया है. इस मामले में पुलिस उस समय हरकत में आयी, जब बांका जिले के भनरा गांव के मनोज यादव ने नगर थाना में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा किये जाने शिकायत दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर विभिन्न

नौकरी के नाम

जगहों पर छापेमारी की.

मनोज ने पुलिस को बताया कि गत 21 दिसंबर को इंटरव्यू के लिए उसे बहला फुसलाकर सुधीर कुमार यादव ने मधुबनी लाया. कंपनी में इंटरव्यू दिलवाया.

इस दौरान कंपनी के लोगों ने उससे 18 हजार पांच सौ रुपये लिये. पूर्व में उससे कहा गया था कि इंटरव्यू में सलेक्शन होने के बाद उसे साढ़े 12 हजार प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. इस शिकायत को नगर थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कंपनी के संचालक वरुण कुमार व संतोष यादव के साथ भाई अभिमन्यु प्रसाद को हिरासत में लिया.

बताया जाता है कि वरुण व संतोष सगे भाई हैं. उनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने पुन: स्टेशन चौक से सुधीर कुमार यादव, मुकेश राय व सिलिव कुमार राय को हिरासत में लिया.

होटल से तीन को पकड़ा

बाद में पुलिस को स्थानीय गोशाला मोहल्ला के एक होटल में कंपनी की एक अन्य मीटिंग संचालित होने की सूचना मिली. जहां से फिर पुलिस ने छापेमारी कर तीन लोगों को हिरासत में लिया. इनमें मुकेश कुमार सिंह, शनि कुमार व कहफूल बरा अंसारी शामिल हैं. पुलिस सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है. इधर समाचार लिखे जाने तक आवेदक मनोज यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन