मिरचैया में सीरियल बम धमाका, लोग भयभीत

Updated:
विज्ञापन

बासोपट्टी : नेपाल के सिरहा जिले के मिरचैया गांव के पेट्रोल पंप समीप शुक्रवार की देर रात सीरियल बम ब्लास्ट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बम ब्लास्ट की घटना से लोगों में अफरातफरी मच गयीं. हालांकि बम ब्लास्ट होने से जानमाल की क्षति नहीं हुई. पर नेपाली आंदोलन को देखते हुए यह […]

विज्ञापन

बासोपट्टी : नेपाल के सिरहा जिले के मिरचैया गांव के पेट्रोल पंप समीप शुक्रवार की देर रात सीरियल बम ब्लास्ट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बम ब्लास्ट की घटना से लोगों में अफरातफरी मच गयीं. हालांकि बम ब्लास्ट होने से जानमाल की क्षति नहीं हुई. पर नेपाली आंदोलन को देखते हुए यह धमाका से लोगों में दहशत है.

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब 11 बजे मिरचैया गांव के समीप के पेट्रोल पंप के समीप पहला धमाका हुआ. इसके पांच से सात मिनट के बाद समीप के खेत में ही दूसरा धमाका हुआ. फिर देखते ही देखते आधे घंटे के बीच में चार धमाके हो गये. इससे लोगों में भय व्याप्त हो गया. सीरियल ब्लास्ट घटना की पुष्टि जिला प्रहरी ने किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन