नौकरी देने के के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड, नौ धराये

Updated:
विज्ञापन

नौकरी देने के के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड, नौ धराये अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह के लोगों को दबोचा, जांच में जुटी पुलिस इंटरव्यू, नौकरी व प्रशिक्षण के नाम पर लिया जाता था रुपये फोटो: 14परिचय: पुलिस हिरासत में आरोपित मधुबनी. नौकरी देने के नाम पर लोगों से […]

विज्ञापन

नौकरी देने के के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड, नौ धराये अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर पुलिस ने गिरोह के लोगों को दबोचा, जांच में जुटी पुलिस इंटरव्यू, नौकरी व प्रशिक्षण के नाम पर लिया जाता था रुपये फोटो: 14परिचय: पुलिस हिरासत में आरोपित मधुबनी. नौकरी देने के नाम पर लोगों से ठगी करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर गिरोह के नौ सदस्यों को पुलिस ने शनिवार को विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर हिरासत में लिया है. इस मामले में पुलिस तब हरकत में आयी जब बांका जिला के भनरा गांव के मनोज यादव ने नगर थाना में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा किये जाने शिकायत की. मनोज ने पुलिस को बताया कि गत 21 दिसंबर को इंटरव्यू के लिए उसे बहला फुसलाकर सुधीर कुमार यादव को मधुबनी लाया और उक्त कंपनी में इंटरव्यू दिलवाया. इस दौरान उससे कंपनी के लोगों ने 18 हजार पांच सौ हजार रूपये लिये. उसे पूर्व में कहा गया था कि इंटरव्यू में सलेक्शन होने के बाद उसे साढ़े बारह हजार प्रतिमाह सैलरी मिलेगी. इस शिकायत को नगर थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए कंपनी के कार्यालय पर तत्काल छापेमारी किया. छापेमारी के दौरान कंपनी के संचालक वरूण कुमार व संतोष यादव के साथ साथ भाई अभिमन्यू प्रसाद को हिरासत में लिया. बताया जाता है कि वरूण एवं संतोष सगे भाई हैं. पूछताछ के बाद पुलिस ने पुन: स्टेशन चौक से सुधीर कुमार यादव, मुकेश राय, सिलिव कुमार राय को हिरासत में लिया. बाद में पुलिस के सामने स्थानीय गोशाला मोहल्ला के एक होटल में उक्त कंपनी की एक अन्य मीटिंग संचालित होने की जानकारी मिली. जहां से फिर पुलिस ने छापेमारी कर पुन: तीन लोगों को हिरासत में लिया. इनमें मुकेश कुमार सिंह, शनि कुमार एवं कहफूल बरा अंसारी शामिल हैं. पुलिस सभी 9 आरोपियों से पूछताछ कर रही है. एस पी अख्तर हुसैन ने बताया है कि मामले की गहन रूप से छानबीन की जायेगी. दोषी लोगों के उपर हर हाल में कार्रवाई होगी. इधर समाचार लिखे जाने तक आवेदक मनोज यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी थी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन