बढ़ रहा महिला उत्पीड़न का मामला
बढ़ रहा महिला उत्पीड़न का मामला फोटो: 8परिचय: कार्यक्रम को संबोधित करती महिला समाज के राज्य सचिव मधुबनी: बिहार महिला समाज मधुबनी का एक दिवसीय कन्वेंशन मनतोर देवी की अध्यक्षता में हुई कन्वेंशन को संबोधित करते हुए बिहार महिला समाज के राज्य सचिव शरद ने कहा कि महिलाओं का शोषण उत्पीड़न बहुत बढ़ गया है. […]
बढ़ रहा महिला उत्पीड़न का मामला फोटो: 8परिचय: कार्यक्रम को संबोधित करती महिला समाज के राज्य सचिव मधुबनी: बिहार महिला समाज मधुबनी का एक दिवसीय कन्वेंशन मनतोर देवी की अध्यक्षता में हुई कन्वेंशन को संबोधित करते हुए बिहार महिला समाज के राज्य सचिव शरद ने कहा कि महिलाओं का शोषण उत्पीड़न बहुत बढ़ गया है. जिसके कारण हमलोगों को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण महिलाओं को शोषण दोहन हो रहा है. बिहार सरकार महिलाओं के लिए कुछ नहीं कर रही है. मधुबनी जिला सचिव राज श्री किरण ने कहा कि महिलाओं के कल्याण एवं आरक्षण के नाम पर खानापूर्ति किया जाता है. महिला सशक्तिकरण का मजाक उड़ाया जाता है. कन्वेंशन में निर्णय लिया गया कि महिलाओं को एकजुट कर आंदोलन किया जायेगा. भारतीय महिला समाज का राष्ट्रीय महाधिवेशन 20 से 22 जनवरी तक विशाखापटनम में होगी. जिसमें मधुबनी से राजश्री किरण भाग लेगी. कन्वेंशन को भाकपा जिला मंत्री मिथिलेश झा, सत्य नारायण राय, मोती लाल शर्मा, राजो देवी, सीमा देवी, राधा देवी, सुनीता देवी, वीणा देवी, लीला देवी, उर्मिला देवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया. शोक सभा आयोजितमधुबनी: झंझारपुर अनुमंडल के तमुरिया गांव निवासी समाजसेवी वैद्यनाथ राउत के आकस्मिक निधन पर मधुबनी जिला चौरसिया कल्याण महासभा के सदस्यगण विजय चंद्र भगत के आवास पर श्रीनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित किया गया. मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना एवं सहानुभूति प्रकट की गयी. जिसमें महावीर प्रसाद, लक्ष्मण राउत, सुखदेव राउत, विजय चंद्र भगत, राम चंद्र राउत, नारायण चौरसिया, संतोष चौरसिया, श्रवण कुमार, महेंद्र प्रसाद, राम लखन राउत, जगदीश राउत, कुमार उग्रानंद, डॉ. पी भगत, डॉ. देवकांत प्रसाद, गुलाब प्रसाद, विनय कुमार आदि ने शोक सभा व्यक्त किया. नगर परिषद नहीं दे रही नागरिक सुविधामधुबनी: पूर्व वार्ड पार्षद व बुद्धिजीवि मंच के संयोजक ज्योति रमण झा बाबा ने शहर की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त किया है. उन्होंने कहा है कि नगर परिषद द्वारा शहर के नागरिकों को सुविधा तो नहीं मिल रही.पर टैक्स में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. शहर में सड़कों पर बाजार लगते हैं पर सफाई नहीं किया जाता है. पार्कों का जीर्णोद्धार ना होकर उसे कूड़ा करकट से भरा जा रहा है. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर का धरोहर टाऊन क्लब फिल्ड रख रखाव के अभाव के कारण गंदगी पसरी है. उन्होंने नगर परिषद के क्रिया कलाप पर भी करें शब्दों में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद आज केवल राजनीति का अखाड़ा बन कर रह गया. श्री झा ने कहा कि गिलेशन गुदड़ी बाजार जहां से नगर परिषद अपनी आय बढ़ा कर शहर में विकासात्मक कार्य कर सकता है. वहां की स्थिति यथावत बनी है. जो चिंतनीय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










