ऐतिहासिक होगी पीएम की परिवर्तन रैली :भोगेंद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर में शनिवार को होने वाली रैली अभूतपूर्व होगी. इसमें जिले के 18 हजार बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे. ये बातें जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर ने कहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार में उनकी यह पहला रैली है. यह रैली ऐतिहासिक होगी. […]
विज्ञापन
मधुबनी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर में शनिवार को होने वाली रैली अभूतपूर्व होगी. इसमें जिले के 18 हजार बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे. ये बातें जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष भोगेंद्र ठाकुर ने कहीं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद बिहार में उनकी यह पहला रैली है.
यह रैली ऐतिहासिक होगी. इस रैली को सुनने के लिए लोगों में उत्कंठा है. भाजपा के निबंधित 18 हजार इस सभा को सुनने जा रहे है. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी यह सभा महत्वपूर्ण है क्योंकि उत्तर बिहार में 71 विधानसभा सीट है और इन सभी विधानसभा क्षेत्र से लाखों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री का भाजपा सुनने जायेंगे.
उन्होंने जिले से जाने वाले वाहनों के संदर्भ में बताया कि 300 से अधिक बड़ी बस एवं 700 छोटे वाहन में भाजपा कार्यकर्ता रैली में जायेंगे. उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री नीतीश मिश्र झंझारपुर क्षेत्र से 300 छोटी वाहन में समर्थकों के साथ रैली में सम्मिलित होने जाएगे. मधुबनी के सांसद हुकुमदेव नारायण यादव एवं झंझारपुर के सांसद विरेंद्र कुमार चौधरी अपने क्षेत्रों से विधायक रामदेव महतो, अरुण प्रसाद, विनोद नारायण झा अपने विधान सभा क्षेत्र से विधान पार्षद सुमन महासेठ राजनगर से जिलाध्यक्ष स्वयं हरलाखी विधान सभा से कार्यकर्ता को रैली में ले जाने की व्यवस्था में जुटे हुए है.
प्रत्येक बूथ से पांच से सात कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित होंगे. प्रेस वार्ता में विधायक राम देव महतो, विधान पार्षद सुमन महासेठ, देवेंद्र प्रसाद यादव, मनोज चौधरी, अरविंद पूर्वे, धनश्याम ठाकुर उपस्थित थे.
झंझारपुर : हम कार्यालय सह विधायक नीतीश मिश्र के आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन की बैठक हुई. भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में परिवर्तन रैली के सम्मलित होने पर विचार विमर्श किया गया. इसमें वाहनों की संख्या सहित अन्य मुद्यों को लेकर व्यापक तौर पर विचार विमर्श किया गया.
जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र ने बताया कि जिला झंझारपुर विधानसभा विधायक से नीतीश मिश्र की ओर से कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए 240 वाहन प्रधानमंत्री की परिवर्तन रैली में जायेगी. वहीं, लौकहा से 25 बड़ी वाहन एवं 18 छोटी वाहन की व्यवस्था की गयी है. फुलपरास से उपेंद्र यादव की ओर से 65 बड़ी व 25 छोटी वाहन की व्यवस्था की गयी है. वहीं सांसद की ओर से प्रत्येक प्रखंड को एक-एक बड़ी वाहन का व्यवस्था किया गया है. जिला प्रवक्ता शंकर झा ने बताया कि छह हजार कार्यकर्ता के साथ झंझारपुर जिला से जाएंगे. 7:30 बजे सुबह झंझारपुर प्रखंड से वाहन को रैली के लिए रवाना किया जायेगा.
इससे पूर्व रथ के माध्यम से परिवर्तन रैली में आने का न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया था. श्री झा ने कहा कि इस बार परिवर्तन होना तय है. जनता नीतीश कुमार की ढ़ाई साल की सरकार के कारनामे देख चुकी है. नीतीश कुमार के कार्यकाल में अपहरण, लूट, बलात्कार बढ़ा है.
अफसरसाफी चरम पर हो गयी है. रिश्वतखोरों की जमात अत्यधिक बढ़ चुकी है. न्याय मिलना कठिन हो गया है. एक साल की नरेंद्र मोदी की केंद्र की सरकार जनता देख रही है. विकास की गंगा बह चुकी है. बिहार को चमकाने के लिए नरेंद्र मोदी केंद्र की सरकार व बिहार में भाजपा की सरकार की जरूरत होने की बात जनता जान चुकी है.
परिवर्तन के बिना बिहार का विकास असंभव हो गया है. भापजा की सरकार ही बिहार को पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व मानचित्र पर बिहार को ले जा सकती है. बैठक में राजेंद्र मिश्र, बद्रीनाथ मिश्र, संजीव झा, उदय ठाकुर, शंकर महतो, नीतीश मिश्र के आप्त सचिव पंचानाथ झा, शरद जी व पप्पू साह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










