उपप्रमुख ने बंधक बनाकर पीटा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कलुआही/मधुबनी : बुधवार की रात कलुआही के उप प्रमुख राजे राय ने भलनी गांव के कमलेश चौधरी को बंधक बनाकर जमकर धुनाई कर दी. इससे पूर्व सात बजे शाम में करमौली-दोस्तपुर के बीच स्थित ईंट भठ्ठा के समीप मंजय साफी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था. कमलेश का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]
विज्ञापन
कलुआही/मधुबनी : बुधवार की रात कलुआही के उप प्रमुख राजे राय ने भलनी गांव के कमलेश चौधरी को बंधक बनाकर जमकर धुनाई कर दी. इससे पूर्व सात बजे शाम में करमौली-दोस्तपुर के बीच स्थित ईंट भठ्ठा के समीप मंजय साफी को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था.
कमलेश का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलुआही में चल रहा है. प्रभारी थानाध्यक्ष हनुमान चौधरी ने बताया कि घटना के संदर्भ में करमौली निवासी उप प्रमुख व उसके दो बेटे वीर बहादुर एवं गुड्डू के विरुद्ध कांड संख्या 72/15 दर्ज की गयी है. कमलेश ने अपने बयान में कहा है कि बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मजदूर को खोजने के क्रम में भलनी चौक पर था कि अचानक उप प्रमुख व उसका बेटा मोटरसाइकल पर जबरदस्ती चढ़ा कर करमौली अपने घर के समीप सामुदायिक भवन में ले जा कर बांध दिया तथा मछली की कीमत 10 लाख रुपये देने को कहा.
नहीं देने पर जान से मारने की बात कही. कमलेश चाचा-भैया कहते हुए हाथ पांव पकड़ने लगा, लेकिन इसी बात पर बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना की जानकारी होते ही भलनी एवं करमौली गांव के लोग वहां पहुंचे. लोगों को जुटते देख वहां से उपप्रमुख व उसके बेटे भाग गये. ग्रामीणों ने कमलेश को इलाज के लिए कलुआही अस्पताल लाये.
क्या है विवाद का कारण
थाना क्षेत्र के भलनी गांव स्थित छपकी पोखर में मछली मारने को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण करीब एक सप्ताह से तनाव का माहौल है. 17 जुलाई की रात भलनी चौक पर मुखिया पति के उसकावे पर उप प्रमुख ने भलनी गांव वाले के विरुद्ध अपशब्द बोलने लगा.
इसी बात पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध किया और बात हाथापाई पर आ गयी. इस संदर्भ में उप प्रमुख के आवेदन पर कलुआही थाना में कांडसंख्या 70/15 दर्ज की गयी. छपकी पोखर का पट्टा मछुआ सोसाइटी के सचिव ने मधेपुर निवासी विरेंद्र मुखिया के नाम है.
उप प्रमुख वर्षो से भलनी गांव के छपकी पोखर एवं दुर्गा मंदिर के समीप बड़की पोखर में दबंगता से मछली का व्यापार करते हैं. भलनी गांव के दर्जनों व्यक्ति ने मिलकर छपकी पोखर मछली पालन का कार्य उप प्रमुख से देने को कहा. इसी कारण से विवाद बढ़ा है. दूसरी ओर मंजय साफी के बयान पर खजाैली थाना में भी प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
क्या कहते हैं उप प्रमुख
घटना के संदर्भ में उप प्रमुख ने कहा कि कलुआही पुलिस की गलत रवैया से मामला भड़का है. इससे पूर्व एसपी के जनता दरबार में आवेदन दिया है. छपकी पोखर एक साल के लिए विरेंद्र से लीज पर लिया है. इसमें करीब दो लाख की मछली एवं डेढ़ लाख का मखान था.
क्या कहते हैं अधिकारी
प्रभारी थानाध्यक्ष हनुमान चौधरी ने बताया कि उप प्रमुख के आवेदन पर कांड दर्ज है ऐसी स्थिति में किसी व्यक्ति को भलनी चौक से उठाकर ले जाना और मारपीट करना अपराध है. शीघ्र नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










