घर से निकलना हुआ कठिन

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : विगत दो दिनों से हो रहे बूंदाबूंदी से लोगों को उमस भरी गरमी से राहत मिली है. विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में 32 एमएम बारिश हुई, जबकि गुरुवार को शहर मुख्यालय सहित विभिन्न भागों में बारिश होने की सूचना है. इस बारिश से आम लोगों को भले ही गरमी से राहत […]

विज्ञापन
मधुबनी : विगत दो दिनों से हो रहे बूंदाबूंदी से लोगों को उमस भरी गरमी से राहत मिली है. विभाग के अनुसार बुधवार को जिले में 32 एमएम बारिश हुई, जबकि गुरुवार को शहर मुख्यालय सहित विभिन्न भागों में बारिश होने की सूचना है. इस बारिश से आम लोगों को भले ही गरमी से राहत मिली हो और किसानों ने धान की खेती जोर शोर से शुरू कर दी हो, लेकिन शहर के लोगों के लिए यह पानी परेशानी लेकर आती है. शहर के कई मोहल्ला में लोगों को आने जाने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है.
चलना भी हुआ कठिन
शहर के गिलेशन बाजार, गदियानी, संतुनगर, आदर्शनगर मोहल्ला, रामजानकी कॉलोनी, संकटमोचन कॉलोनी सहित कई मोहल्ले में लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है.
लोगों को आने जाने में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. संकटमोचन कॉलोनी से मंगरौनी जाने वाली सड़क पर घुटने भर पानी जमा है. इस कारण इस सड़क से पैदल चलना लोगों के लिए परेशानी भरा है. सबसे खराब स्थिति विद्यालय जाने वाले छात्रों को हो रही है. छोटे-छोटे बच्चों को सड़क से अपने घर जाने में पसीने छूट जाते हैं. सड़क पर पानी, गली में कीचड़, ऊपर से किताब भरा बैग इन बच्चों के लिए आफत बन गयी है.
नरक का पर्याय बना गिलेशन बाजार
गिलेशन बाजार में एक तो करेला ऊपर नीम चढ़ा वाली बात बन गयी है. यूं तो यह बाजार सालों भर गंदगी के लिए ही जाना जाता है, लेकिन बारिश हो तो क्या कहने. इस सड़क से गुजरना और बाजार में खरीदारी करना लोगों के लिए किसी नरक यात्रसे कम नहीं. बाजार में दुकान करने वाले दुकानदार सड़ी सब्जी व फल, सड़े आलू व प्याज को बीच बाजार में ही फेंक देते हैं.
इससे बाजार में सड़ांध से लोगों का जीना मुहाल हो गया है. ऐसा नहीं कि इस बाजार से गंदगी को साफ नहीं किया जाता है. नगर परिषद की ओर से लगाये गये एनजीओ के द्वारा प्राय: हर दिन गंदगी को उठाया जाता है, लेकिन हर दिन गंदगी का ढेर लगा रहता है. कमोबेश यही हाल शंकर चौक, बस स्टैंड, स्टेशन चौक महिला कॉलेज रोड, विनोदानंद कॉलोनी का भी है.
क्या कहते हैं अधिकारी
नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जटाशंकर झा ने बताया है कि शहर में हर दिन सफाई अभियान चलाया जा रहा है. नालों की उराही के लिए भी पहल की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन