जगह-जगह पर सड़क जाम व प्रदर्शन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भरगामा (अररिया) : पुलिस अपराधी मुठभेड़ के दौरान भरगामा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अपराधियों द्वारा की गयी हत्या के विरोध में भरगामा में विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है. हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को प्रखंड के सुकैला मोड़ व पेट्रोल पंप के आगे दो जगहों पर एनएच 327 ई […]
विज्ञापन
भरगामा (अररिया) : पुलिस अपराधी मुठभेड़ के दौरान भरगामा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अपराधियों द्वारा की गयी हत्या के विरोध में भरगामा में विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है. हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को प्रखंड के सुकैला मोड़ व पेट्रोल पंप के आगे दो जगहों पर एनएच 327 ई को जाम कर दिया है.
वहीं व्यवसायियों ने भरगामा सहित महथावा व खजुरी बाजार को स्वत: स्फूर्त बंद रखा. अररिया सुपौल एनएच 327 ई जाम करने की सूचना पर फारबिसगंज के एसडीओ अनिल कुमार व डीएसपी अजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने. प्रदर्शनकारी डीआइजी के जाम स्थल पर आने, दारोगा हत्या कांड की उच्च स्तरीय जांच, एसपी को हटाने व रानीगंज थानाध्यक्ष के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं.
सुबह लगभग सात बजे से ही हाइवे के जाम रहने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है. जाम समर्थक पुलिस के खिलाफ में नारेबाजी भी कर रहे हैं. वहीं भरगामा थाना के एसआइ आरएस यादव के नेतृत्व में दर्जनों पुलिस बल जाम स्थल पर कैंप कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










