दस लाख रुपये के शीशम के पेड़ काटे
झंझारपुर : प्रखंड के महिनाथपुर गांव में एनएच-57 के समीप करीब दस लाख रुपये की निजी शीशम लकड़ी तस्कर की ओर से बुधवार की रात काट ली गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को एनएच-57 सड़क को तीन घंटे जाम कर दिया. ग्रामीण डीएम व एसपी को जाम स्थल पर आने की मांग कर रहे […]
झंझारपुर : प्रखंड के महिनाथपुर गांव में एनएच-57 के समीप करीब दस लाख रुपये की निजी शीशम लकड़ी तस्कर की ओर से बुधवार की रात काट ली गयी. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को एनएच-57 सड़क को तीन घंटे जाम कर दिया. ग्रामीण डीएम व एसपी को जाम स्थल पर आने की मांग कर रहे थे.
इस दौरान जाम में फंसे सीआरपीफ के जवानों और भैरवस्थान थाना पुलिस के बीच कहासुनी व हाथापाई होने की भी बात सामने आ रही है. सीआरपीएफ के जवान का कहना था कि पुलिस दो घंटे बाद घटना स्थल पर क्यों पहुंची. वहीं, सूचना पर पहुंचे सीओ हेमंत कुमार दास द्वारा काफी मशकत व मान मनौवल के बाद जाम को हटाया जा सका.
क्या था मामला
महिनाथपुर गांव के बगल से एनएन-57 सड़क है. एनएन-57 के दक्षिण भाग में गांव के दर्जनों लोगों का कलमबाग है. बीती रात लकड़ी तस्कर की ओर से गांव के प्रमिला देवी पति अमरनाथ ठाकुर का शीशम का चार, डॉ सत्येंद्र कुमार मिश्र के तीन शीशम के पेड़, बैद्यनाथ झा के दो, दिगंबर मिश्र के चार शीशम के पेड़ काट लिए.
इससे पूर्व दुर्गा पूजा के कलश स्थापना के दिन भी डॉ सत्येंद्र मिश्र का शीशम का पेड़ काट लिया गया था. इसकी प्राथमिकी भैरवस्थान थाना में दर्ज करवायी गयी थी. ठीक आठ महीने के बाद एक साथ कई लोगों के कीमती शीशम का पेड़ काट लिए जाने से ग्रामीण उग्र हो गये. आक्रोशित सुबह 8:30 बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने बांस बल्ला, लकड़ी आदि एनएन सड़क पर रखकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया.
बोले जामकर्ता
एनएच सड़क जाम करने में शामिल प्रमिला देवी, बैद्यनाथ झा, दिगंबर झा, प्रभाकर झा, शंकर झा, आशीष झा, सुंदर मुखिया, सीताराम झा, नरेश कुमार झा, कृष्ण कुमार झा, कन्हैया झा, आनंद कुमार झा आदि ने बताया कि पिछले वार प्राथमिकी दर्ज करने के बावजूद अभी तक उस मामले की छानबीन पुलिस प्रशासन नहीं कर पायी है.
इससे तस्कर का मनोबल बढ़ता गया, तथा दुबारा मशीन से लकड़ी को रातों रात काट कर ले गया. अगर उस समय पुलिस प्रशासन हरकत में आयी रहती, तो ऐसी परिस्थिति का सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़ता. इन ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस चाहती, तो ऐसे काम में साथ साथ देने वाला स्थानीय भेदिया को पकड़ कर तस्कर को गिरफ्तार कर सकती थी. पर पुलिस प्रशासन प्राथमिकी दर्ज कर सो गयी. इसका नतीजा ग्रामीणों को भोगना पड़ रहा है.
तीन घंटे तक रहा जाम
महिनापुर एनएच पर लगभग तीन घंटे जाम में एंबुलेंस को तो निकाला जा रहा था, लेकिन दूसरे किसी भी वाहन को किसी भी परिस्थिति में निकलने नहीं दिया जा रहा था. जाम से जूझ रहे श्याम कुमार, आदित्य कुमार, नीरज कुमार ने बताया कि जाम के कारण परीक्षा छूट सकती थी.
जामकर्ता को जब ये बात पता चली कि दर्जनों छात्र परीक्षा में सम्मलित होने जा रहे हैं, तो जाम को हटा लिया. परीक्षार्थी अंचलाधिकारी को धन्यवाद दे रहे थे. इस दौरान वाहन की लंबी कतार लग गयी थी. पूरब टोल प्लाजा से भी आगे तक जाम थी. वहीं पश्चिम भैरवस्थान थाना के समीप तक वाहनों की जाम लग चुकी थी.
क्या कहते हैं अधिकारी
अंचलाधिकारी हेमंत कुमार दास ने बताया कि वन विभाग से बात कर ली गयी है तथा पुलिस प्रशासन को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही डीएम गिरिवर दयाल सिंह व एसपी राजेश कुमार को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है. पुलिस प्रशासन को लकड़ी कटाई को रोकने का लगाम लागाने का भी निर्देश दिया गया है. साथ ही गश्ती के दौरान इस पर भी नजर रखने का निर्देश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










