वित्तरहित शिक्षाकर्मी का प्रदर्शन कल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : वित्तरहित शिक्षा संयुक्त मोरचा बिहार के आह्वान पर वित्त रहित शिक्षा कर्मी जिला मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन करेगी. जिला संयोजक डॉ शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वित्तरहित शिक्षा कर्मी चरण बद्ध आंदोलन करेंगे. इसके प्रमुख मांगों में वित्तरहित को समाप्त कर वित्त सहित करना सभी कार्यरत को […]
विज्ञापन
मधुबनी : वित्तरहित शिक्षा संयुक्त मोरचा बिहार के आह्वान पर वित्त रहित शिक्षा कर्मी जिला मुख्यालय पर धरना व प्रदर्शन करेगी. जिला संयोजक डॉ शत्रुघ्न प्रसाद यादव ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर वित्तरहित शिक्षा कर्मी चरण बद्ध आंदोलन करेंगे.
इसके प्रमुख मांगों में वित्तरहित को समाप्त कर वित्त सहित करना सभी कार्यरत को कर्मियों की सेवा सामंजन कर नियमित वेतनमान देना. लंबित अनुदान की राशि को अविलंब मुक्त करना सहित अन्य मांग शामिल है.
इसके लिए चरण बद्ध आंदोलन किया जायेगा. 16 जुलाई को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन 22 जुलाई को पटना के आर ब्लॉक चौराहा पर एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन 29 जुलाई को सभी महाविद्यालय पर एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन एवं 3 अगस्त से आर ब्लॉक चौराहा पर अनिश्चित कालिन धरना एवं विधान मंडल का घेराव किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










