भारत-नेपाल सीमा रही सील
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
खुटौना : प्रखंड प्रशासन ने विधान परिषद् चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार थी. कंट्रोल रूम टीपीसी भवन को बनाया गया था जहां बगल के प्रखंड मुख्यालय के बरामदे पर मतदाता अपने मनचाहे उम्मीदवार को अपना मत का प्रयोग कर रहे थे. लाइन लगाकर वार्ड सदस्य, मुखिया, पंसस एवं जिला परिषद् सदस्यों ने कतार में […]
विज्ञापन
खुटौना : प्रखंड प्रशासन ने विधान परिषद् चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार थी. कंट्रोल रूम टीपीसी भवन को बनाया गया था जहां बगल के प्रखंड मुख्यालय के बरामदे पर मतदाता अपने मनचाहे उम्मीदवार को अपना मत का प्रयोग कर रहे थे.
लाइन लगाकर वार्ड सदस्य, मुखिया, पंसस एवं जिला परिषद् सदस्यों ने कतार में खड़े होकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया. मतदान के दौरान वीडियोग्राफी भी करायी जा रही थी. मजिस्ट्रेट के रूप में कलुआही के बीडीओ अरुण कुमार निराला को प्रतिनियुक्त किया गया था. जहां खुटौना, लौकहा तथा ललमनियां थाना के पुलिस बल के अलावे जिला पुलिस बल को भी शांतीपूर्ण मतदान कराने के लिए तैनात किया गया था.
प्रखंड से लगे नेपाल सीमा को भी एसएसबी के जवानों ने सील कर दिया था. एक मात्र मतदान केंद्र संख्या-14 पर कुल मतों की संख्या 303 थी. कुल मिलाकर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










