बाल्टी में गिरा नवजात, मौत, हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मधुबनी : सदर अस्पताल में रविवार को ममता की लापरवाही से एक नवजात की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में खूब हंगामा किया. अस्पताल प्रशासन की ओर से थाना को सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस के बीच बचाव के बाद मामला शांत किया जा सका. कालिकापुर गांव की महिला […]
विज्ञापन
मधुबनी : सदर अस्पताल में रविवार को ममता की लापरवाही से एक नवजात की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में खूब हंगामा किया. अस्पताल प्रशासन की ओर से थाना को सूचना देने के बाद पहुंची पुलिस के बीच बचाव के बाद मामला शांत किया जा सका.
कालिकापुर गांव की महिला ने सदर अस्पताल में नवजात को जन्म दिया. परिजनों का आरोप है कि बच्च निकालने के क्रम में पानी का थैला फूट गया. थैला फूटते ही पानी ममता की आंख तक पहुंच गयी. इस वजह से ममता आंख साफ करने लगी.
इसी दौरान बच्च ममता के हाथ से छूटकर नीचे पानी से भरी बाल्टी में गिर गया. इससे नवजात की मौत हो गयी. इसके बाद नवजात की मां अचेत हो गयी. मां के बेहोश होने के बाद तत्काल दवा दी गयी. परिजनों ने ममता के विरुद्ध प्राथमिकी की मांग की जा रही थी. इस संबंध में सदर अस्पताल के डीएस एएन प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










