विशेष लोक अभियोजक के साथ मारपीट

Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : मधुबनी कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक राम विलास सहनी को बीती शुक्रवार की रात जदयू कार्यालय परिसर में मारपीट कर घायल कर दिया. घटना को लेकर राम विलास सहनी के बयान पर नगर थाना में भूषण शर्मा को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विशेष […]

विज्ञापन
मधुबनी : मधुबनी कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक राम विलास सहनी को बीती शुक्रवार की रात जदयू कार्यालय परिसर में मारपीट कर घायल कर दिया. घटना को लेकर राम विलास सहनी के बयान पर नगर थाना में भूषण शर्मा को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि विशेष लोक अभियोजक श्री सहनी बीते शुक्रवार को विधान परिषद के चुनाव की तैयारी को लेकर वे पार्टी कार्यालय गये हुए थे. इसी कार्यालय के ऊपरी मंजिल पर डॉ. वीसी झा के आवास पर बैठकर बिहार की राजनीति पर चर्चा कर रहे थे. इसी दौरान उसी मकान में रहने वाले कलुआही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मी भूषण शर्मा भी आये.
बातचीत के क्रम में भूषण शर्मा ने उन्हें कहा कि वे शर्मा के बारे में गलत बयानबाजी करते रहते हैं. लोगों को शर्मा की नौकरी फर्जी है एवं वे कलुआही पीएचसी में भ्रष्टाचार कर पटना में मकान बना रहे हैं जैसी बाते कहते हैं.
इस बात को लेकर दोनों में कहा सुनी होने लगी. इसी बीच शर्मा ने लोहे के रॉड से श्री सहनी को मारने लगा. लोहा का रॉड श्री सहनी के माथे प्रहार कर दिया. जिससे उनका सिर फट गया व मुंह पर भी चोटें आयी.
श्री सहनी के साथ मौजूद राजेंद्र यादव व गणोश मंडल ने घायल अवस्था में श्री सहनी कोसदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज किया गया. श्री सहनी के फर्द बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि रात में आरोपी के घर पर छापेमारी की गई पर वह घटना स्थल से फरार था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन