Madhubani News : न्यायालय से संबंधित 378 वाद लंबित

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला में विधि शाखा की ओर से प्रस्तुत आंकड़े के अनुसार जिला,अनुमंडल,प्रखंड एवं अंचल स्तर पर न्यायालय से संबंधित एमजेसी, सीडब्लूजेसी एवं एलपीए के 378 वादों के मामले लंबित हैं.

विज्ञापन

मधुबनी. जिला में विधि शाखा की ओर से प्रस्तुत आंकड़े के अनुसार जिला,अनुमंडल,प्रखंड एवं अंचल स्तर पर न्यायालय से संबंधित एमजेसी, सीडब्लूजेसी एवं एलपीए के 378 वादों के मामले लंबित हैं. इनमें एमजेसी के 44 मामले, सीडब्लूजेसी के 319 मामले एवं एलपीए के 15 मामले लंबित हैं. एमजेसी के सबसे अधिक 17 मामले जिला शिक्षा कार्यालय मधुबनी के स्तर पर लंबित है. जिला शिक्षा पदाधिकारी मधुबनी को डीएम ने निर्देश दिया है कि अविलंब एमजेसी के सभी मामलों में नियम के अनुसार कार्रवाई करते हुए उच्च न्यायालय में कारण पृक्षा दायर करना सुनिश्चित करें. इसके अलावा कुछ कार्यालय के स्तर पर एमजेसी की एक दो मामले लंबित हैं. डीएम ने न्यायालय के मामलों के समीक्षा के क्रम में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि सीडब्लूजेसी में पारित उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन ससमय नहीं किए जाने की स्थिति में ही एमजेसी के वादों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि लंबित एमजेसी के मामले को नियम के अनुसार कार्रवाई करते हुए न्यायालय में काऱण पृक्षा दाखिल करना सुनिश्चित करें. यह भी निर्देश दिया कि सीडब्ल्यूजेसी में उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश की प्राप्त होते ही त्वरित गति से अनुपालन की दिशा में कार्रवाई प्रारंभ करें. ताकि एमजेसी वाद दायर करने की नौबत नहीं आए. भविष्य में एमजेसी दायर होने एवं एक्शन ऑफ इनीशिएशन शुरू नहीं रहने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध प्रपत्र क में आरोप पत्र गठित कर अनुसंधान अनुशासनिक कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन