ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार जख्मी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

फुलपरास : अनुमंडल कार्यालय के समीप रविवार की रात मोटर साइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भरती कराया. यहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर रहने के कारण दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. […]
विज्ञापन
फुलपरास : अनुमंडल कार्यालय के समीप रविवार की रात मोटर साइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को ग्रामीणों ने रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भरती कराया. यहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर रहने के कारण दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.
घायल युवक लौकहा थाना क्षेत्र पथराही निवासी अनिल कुमार राम बताया जाता है. मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. यह घटना लौकहा घोघरडीहा मुख्य पथ पर अनुमंडल कार्यालय के समीप हुआ. थानाध्यक्ष सनोवर खान ने बताया कि घटना की जांच कर मामला दर्ज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










