Madhubani News: झंझारपुर में एसडीपीओ की क्राइम मीटिंग, अपराधियों का लिस्ट तैयार करेंगे पदाधिकारी

Updated:
विज्ञापन
Madhubani Newsjhanjharpur-sdpo-crime-meeting-with-police-station-incharges

क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी

Madhubani News: झंझारपुर में एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने सभी थानाध्यक्षों के साथ क्राइम मीटिंग की. बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन, शराबबंदी, गश्ती व्यवस्था और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सख्त निर्देश दिए गए. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

Madhubani News: झंझारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुबोध कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों के साथ मासिक क्राइम मीटिंग की. बैठक में क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को हत्या, लूट, चोरी और महिला उत्पीड़न से जुड़े पुराने मामलों का 15 दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

शराबबंदी को प्रभावी बनाने पर जोर

बैठक में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए सीमावर्ती इलाकों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. एसडीपीओ ने उत्पाद विभाग के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने पर भी जोर दिया. साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची तैयार कर विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया.

रात में गश्ती बढ़ाने का आदेश


एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को रात में बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप और सुनसान इलाकों में पुलिस गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने बीट पुलिसिंग को मजबूत करने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को भी कहा.एसडीपीओ ने कहा, जनता का भरोसा पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है. हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई हो और पीड़ित को न्याय मिले, यह सुनिश्चित करें. लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी.बैठक में सर्किल इंस्पेक्टर बीके ब्रजेश, झंझारपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, लखनौर थानाध्यक्ष कार्तिक भगत, मधेपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार, भैरवस्थान थानाध्यक्ष सतेंद्र तिवारी, भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार, रुद्रपुर थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा, अंधराठाढ़ी थानाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्रा, अररिया संग्राम थानाध्यक्ष अर्पण कुमार, झंझारपुर आरएस थानाध्यक्ष माया कुमारी समेत सभी थानों के थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर मौजूद रहे.

मधुबनी झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन