महात्मा गांधी सेतु पर दर्दनाक हादसा, कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक की मौत, एक कर्मचारी घायल

Author Abhishek Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
महात्मा गांधी सेतु पर दर्दनाक सड़क हादसा, कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक की मौत

मृतक कृषि विभाग अधिकारी सियाराम साहू की फाइल फोटो

Hajipur News : हाजीपुर और पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन समारोह से लौट रहे कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार अकाउंटेंट शशि रंजन भारती गंभीर रूप से घायल हो गए. पुल पर अचानक गिरी मिट्टी बनी हादसे की वजह.

विज्ञापन

Hajipur News : हाजीपुर और पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में कृषि विभाग आत्मा (ATMA) के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार अकाउंटेंट शशि रंजन भारती गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गंगा ब्रिज थाना पुलिस दोनों को सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने सियाराम साहू को मृत घोषित कर दिया.

जन्मदिन समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, सियाराम साहू अपने सहयोगी अकाउंटेंट शशि रंजन भारती के साथ हाजीपुर में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से पटना लौट रहे थे. इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु के पाया संख्या-26 के समीप यह हादसा हो गया.

सड़क पर गिरी मिट्टी बनी हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि पुल पर किसी ट्रक या ट्रैक्टर से मिट्टी गिर गई थी. बारिश के कारण मिट्टी कीचड़ में बदल गई, जिससे बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में सियाराम साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शशि रंजन भारती घायल हो गए.

पुलिस ने पहुंचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को तत्काल हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया. घायल शशि रंजन भारती का उपचार कराया गया, जबकि सियाराम साहू के शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

15 वर्षों से हाजीपुर कृषि विभाग में थे तैनात

मृतक की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के दुलीपट्टी गांव निवासी स्वर्गीय सुखदेव साहू के 52 वर्षीय पुत्र सियाराम साहू के रूप में हुई है. वे पिछले करीब 15 वर्षों से हाजीपुर कृषि विभाग में उप परियोजना निदेशक के पद पर कार्यरत थे. उनकी पत्नी बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक (डेंटल डॉक्टर) के पद पर कार्यरत हैं. घटना के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई.

पुलिस ने हटवाई सड़क पर गिरी मिट्टी

गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर गिरी मिट्टी के कारण बाइक फिसली, जिसके बाद हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद बैरिकेडिंग कर सड़क पर फैली मिट्टी हटवाई गई, ताकि अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

Also Read : दिव्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल यादव गिरफ्तार, शेरघाटी पुलिस ने लिया हिरासत में



विज्ञापन
Abhishek Kumar

लेखक के बारे में

By Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन