हाजीपुर में शराब के नशे में राहगीरों से बदसलूकी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने लिया हिरासत में
फोटो | Prabhat Khabar Network
हाजीपुर के बेलसर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. पुलिस ने उसे राहगीरों से बेवजह उलझने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है.
Hajipur News: वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया. पुलिस ने रविवार की रात शराब के नशे में राहगीरों से बेवजह उलझकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेलसर गांव निवासी अरविंद राम के रूप में हुई है.
आपके शहर में
पुलिस के अनुसार, रविवार की रात सूचना मिली कि बेलसर गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है और आने-जाने वाले राहगीरों से बेवजह उलझ रहा है. सूचना मिलते ही बेलसर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में लेकर थाना ले आयी.
थाना परिसर में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से की गयी जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई. इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मद्यनिषेध कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को विशेष मद्यनिषेध न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए