हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम सम्राट, बोले- पानी कम हो रहा, दो से तीन दिन में मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी | Prabhat Khabar Network

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाजीपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने पीड़ितों को चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि चेक के रूप में प्रदान की और राहत शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

Samrat Chaudhary in Hajipur : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को हाजीपुर पहुंचे. उन्होंने गंगा ब्रिज थाना के सामने स्थित बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री सुबह 11:22 बजे राहत शिविर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि का चेक प्रदान किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को चेक दिये

मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने राहत कार्य, चिकित्सा सुविधाओं और पशु चारे की व्यवस्था की समीक्षा की. अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित लोगों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

View on Instagram

जलस्तर में 17 से 18 सेंटीमीटर की कमी

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की स्थिति अभी चिंताजनक है, हालांकि पानी घट रहा है. गंगा के जलस्तर में करीब 17 से 18 सेंटीमीटर की कमी आयी है. अधिकारियों की ओर से लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि फरक्का में करीब 15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. उम्मीद है कि अगले एक-दो दिनों में बाढ़ की स्थिति स्थिर होगी और लोगों को राहत मिलेगी.

बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी | Prabhat Khabar Network
बाढ़ राहत शिविर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और अन्य

राहत व बचाव के लिए सरकार कर रही प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को कम से कम कठिनाइयों का सामना करना पड़े. राहत और बचाव के लिए सरकार की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं.

मुख्यमंत्री 11:37 बजे राहत शिविर से रवाना हो गए. इस दौरान वैशाली विधायक सिद्धार्थ पटेल, लालगंज विधायक संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता संजय सिंह, जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह, एसपी शुभांक मिश्रा समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : बाढ़ के बीच आज हाजीपुर पहुंचेंगे सीएम सम्राट चौधरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन