हाजीपुर में छह फीट पानी में बच्चों की छलांग, बाढ़ के बीच खतरे से बेखबर बचपन

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ के बीच मस्ती करते बच्चे.

हाजीपुर में बाढ़ का पानी जहां लोगों के लिए मुसीबत बना है, वहीं बच्चों के लिए यह मस्ती का मैदान बन गया है. छह फीट गहरे पानी में बच्चे बेखौफ होकर खेल रहे हैं, लेकिन इस बेफिक्री के पीछे छिपे बड़े खतरे से वे अनजान हैं.

विज्ञापन

flood in Hajipur : हाजीपुर में एक तरफ बाढ़ का पानी आम लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है, तो दूसरी तरफ बच्चों के लिए यही पानी मस्ती का मैदान बन गया है. तस्वीर हाजीपुर के कौनहारा बाइपास स्थित डीआरसीसी जाने वाली सड़क की है, जहां करीब छह फीट पानी जमा है. इसी पानी में बच्चे बेखौफ होकर स्विमिंग पूल की तरह छलांग लगा रहे हैं. कोई डुबकी लगा रहा है, तो कोई दोस्तों के साथ उछल-कूद कर मस्ती कर रहा है. बाढ़ के बीच बच्चों का यह बेफिक्र बचपन तस्वीर को खास बना रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
बाढ़ के बीच बच्चों की मस्ती | Prabhat Khabar Network
बाढ़ के बीच बच्चों की मस्ती

मस्ती के बीच छिपा है बड़ा खतरा

बच्चों की यह मस्ती हालांकि बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. बाढ़ के पानी के नीचे गड्ढे, तेज बहाव और अन्य खतरे दिखाई नहीं देते. ऐसे में बच्चों की एक छोटी सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है. अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को बाढ़ के पानी में जाने से रोकें और उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन