बाढ़ के कारण हाजीपुर निबंधन परामर्श केंद्र बंद, अब इस कार्यालय से होगा काम

Updated:
विज्ञापन

जिला निबंधन परामर्श केंद्र जाने वाली सड़क डूबी

हाजीपुर में बाढ़ के चलते जिला निबंधन परामर्श केंद्र अब समाहरणालय स्थित जिला योजना कार्यालय से संचालित होगा. सभी लाभार्थी अगले आदेश तक यहाँ संपर्क करें.

विज्ञापन

flood in Hajipur : हाजीपुर में हरिवंशपुर स्थित जिला निबंधन परामर्श केंद्र में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने के कारण केंद्र से संचालित योजनाओं से संबंधित कार्यों के लिए जिला प्रशासन ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की है. अब बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना से जुड़े सभी कार्य अगले आदेश तक ऑफलाइन माध्यम से समाहरणालय परिसर स्थित जिला योजना कार्यालय से संचालित होंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा काम

लाभार्थियों और आवेदकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला योजना कार्यालय में इन योजनाओं से संबंधित आवश्यक कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किए जाएंगे. प्रशासन ने कहा है कि बाढ़ के कारण उत्पन्न अस्थायी व्यवधान के बावजूद विद्यार्थियों, युवाओं और अन्य लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गयी है.

अगले आदेश तक जिला योजना कार्यालय पहुंचें

जिला प्रशासन ने आमजन और संबंधित लाभार्थियों से अनुरोध किया है कि अगले आदेश तक बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम और मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना से जुड़े कार्यों के लिए जिला निबंधन परामर्श केंद्र के बजाय जिला योजना कार्यालय से संपर्क करें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन