हाजीपुर में कुआं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत, चप्पल से हुई लापता होने की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

बिदुपुर के बाजितपुर सैदात में पैर फिसलने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कुएं में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

Vaishali News : वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र की बाजितपुर सैदात पंचायत के गोविंदपुर गांव में कुआं में गिरने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव निवासी महेश भगत, पिता संतलाल भगत के रूप में हुई है. बताया गया कि रविवार को पैर फिसलने के कारण वह कुआं में गिर गए थे. हालांकि, किसी ने उन्हें कुआं में गिरते हुए नहीं देखा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

चप्पल से कुआं में होने का हुआ शक

जानकारी के अनुसार, महेश भगत मानसिक रूप से कमजोर थे. घटना के बाद जब काफी देर तक उनका पता नहीं चला तो परिजनों और स्थानीय लोगों ने खोजबीन शुरू की. इसी दौरान कुआं के पास उनकी चप्पल मिली, जिससे लोगों को कुआं में गिरने का शक हुआ. इसके बाद कुआं में झांककर देखा गया तो महेश भगत मृत अवस्था में मिले.

पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिदुपुर पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कुआं से शव को बाहर निकाला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया गया.

दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, सभी अविवाहित

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं और सभी अविवाहित हैं. बाद में स्थानीय गंगा घाट पर मृतक का दाह संस्कार विधि-विधान के साथ किया गया. बड़े पुत्र मुकुल ने मुखाग्नि दी. इस दौरान पूर्व मुखिया दयानंद भगत, पूर्व सरपंच अमरेश कुमार, ऋषि कुमार, राम प्रवेश राय, पंचायत समिति सदस्य समेत कई लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन