दिव्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल यादव गिरफ्तार, शेरघाटी पुलिस ने लिया हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

दिव्या की फाइल फोटो

Gaya Ji News : शेरघाटी पुलिस को बहुचर्चित दिव्या कुमारी पासवान हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : बहुचर्चित दिव्या कुमारी पासवान हत्याकांड में शेरघाटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. डोभी प्रखंड के अक्षमा गांव की रहने वाली एलएलबी छात्रा दिव्या कुमारी पासवान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. शेरघाटी डीएसपी संदीप कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि, पूछताछ जारी

डीएसपी संदीप कुमार ने बताया कि दिव्या हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध आरोपी राहुल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल उससे मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में हुआ था व्यापक जनाक्रोश

दिव्या कुमारी पासवान की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला था. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया था और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी.

राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने उठाई थी न्याय की मांग

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी की पांच सदस्यीय टीम भी दिव्या के घर पहुंची थी. टीम ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की थी. इसके अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और शहर में कैंडल मार्च निकालकर दोषियों की गिरफ्तारी एवं न्याय की मांग की थी.

24 जून से लापता थी दिव्या, झारखंड में मिला था शव

गौरतलब है कि 24 वर्षीय दिव्या कुमारी पासवान 24 जून से लापता थी. बाद में उसका शव झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र स्थित पानी से भरे एक खदान से बरामद हुआ था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

परिजनों ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि पुराने दुष्कर्म मामले में एक जुलाई को होने वाली गवाही रुकवाने के उद्देश्य से राहुल कुमार यादव ने हत्या की साजिश रचकर दिव्या की हत्या कराई. घटना के बाद पुलिस पर लापरवाही और मिलीभगत के आरोप भी लगाए गए थे. हालांकि अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच में जुटी हुई है.

Also Read : शेरघाटी बस अड्डा बदहाली का शिकार, अतिक्रमण और गंदगी से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन