कदाचार में दो परीक्षार्थी धराये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Mar 2015 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा जारी रही. परीक्षा के दौरान जगह-जगह से कदाचार की खबरें मिल रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आदेश पर प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा स्थगित कर दी गयी. शहर के मदरसा इस्लामियां परीक्षा केंद्र पर फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे एक […]
विज्ञापन
मधुबनी : जिले के 50 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा जारी रही. परीक्षा के दौरान जगह-जगह से कदाचार की खबरें मिल रही है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के आदेश पर प्रथम पाली में हिंदी की परीक्षा स्थगित कर दी गयी. शहर के मदरसा इस्लामियां परीक्षा केंद्र पर फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे एक छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया. एडमिट कार्ड के निरीक्षण के दौरान फोटो में छेड़छाड़ की घटना पायी गयी.
बैद्यनाथ पूर्वे की जगह उसका भाई राज कुमार पूर्वे परीक्षा देते हुए पाया गया. छात्र का रौल कोड 62126 एवं क्रमांक 1500597 है. डीइओ श्यामा नंद चौधरी ने बताया कि फर्जी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. द्वितीय पाली में द्वितीय भारतीय भाषा की परीक्षा आयोजित की गयी. वहीं जयनगर से भी मैट्रिक परीक्षा केंद्रों पर कदाचार की सूचना मिल रही है.
जयनगर प्रतिनिधि के अनुसार जयनगर संत जेवियर्स परीक्षा केंद्र के पास से परीक्षार्थी के अभिभावक दिलीप पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया. बाद में जमानत राशि जमा करने पर उन्हें छोड़ दिया. अधिकांश परीक्षा केंद्र पर एक ही बेंच पर तीन परीक्षार्थी के बैठने से एक दूसरे की कॉपी से तांक झांक होती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










