बेनीपट्टी में पांच केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा

बेनीपट्टी : कड़ी प्रशासनिक चौकसी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनुमंडल मुख्यालय के पांच केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में शुरू हुई. एसडीओ राजेश मीणा एवं डीएसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर की नेतृत्व वाली अनुमंडल प्रशासन की टीम परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय श्री लीलाधर उच्च विद्यालय, डा. […]
बेनीपट्टी : कड़ी प्रशासनिक चौकसी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच अनुमंडल मुख्यालय के पांच केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त वातावरण में शुरू हुई. एसडीओ राजेश मीणा एवं डीएसपी राजेश कुमार सिंह प्रभाकर की नेतृत्व वाली अनुमंडल प्रशासन की टीम परियोजना बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय श्री लीलाधर उच्च विद्यालय, डा. एनसी कॉलेज, मिडिल स्कूल बेनीपट्टी एवं एसएस ज्ञान भारती स्कूल परीक्षा केंद्रों का दौरा करती रही.
जयनगर प्रतिनिधि के अनुसार. अनुमंडल मुख्यालय के छह परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को प्रथम दिन कदाचार मुक्त शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुआ. परीक्षा केंद्रों में डीबी कॉलेज , संत जेवियर्स , मध्य विद्यालय बस्ती, प्लस टू हाई स्कूल, बालिका उच्च विद्यालय एवं महिला कॉलेज में प्रथम एवं द्वितीय पाली में एसडीओ गुलाम मुस्तुफा अंसारी, डीएसपी सुधीर कुमार, थानाध्यक्ष श्रीकान्त कुमार ने निरीक्षण किया. एसडीओ ने बताया कि सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त शांतिपूर्वक माहौल में परीक्षा ली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










