Madhubani: विधायक माधव आनंद ने लगाया जनता दर्शन, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनता दर्शन कार्यक्रम में विधायक माधव आनंद
जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों ने विधायक माधव आनंद के सामने बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं रखीं. विधायक ने मौके पर अधिकारियों को फोन कर सख्त निर्देश दिए. आखिर किन मुद्दों पर हुई सबसे ज्यादा शिकायतें, पढ़ें पूरी खबर…
Madhubani News: नगर विधायक माधव आनंद ने अपने मासिक ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनीं. कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें विधायक के समक्ष रखीं.
जनता दर्शन के दौरान विधायक ने कई मामलों में तुरंत संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया.
शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की शिकायतें
कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और जर्जर सड़कों से जुड़ी करीब दो दर्जन शिकायतें सामने आईं.
ग्रामीणों ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी, अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव और बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया.
इस दौरान कई लोगों ने खराब सड़कों और जलजमाव की समस्या भी उठाई.
अधिकारियों को सख्त निर्देश
विधायक माधव आनंद ने कहा कि विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम लोगों को छोटे-छोटे काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें.
विधायक ने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य प्रशासन और आम लोगों के बीच की दूरी को कम करना है.
समय सीमा में समाधान का निर्देश
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शिकायतों का समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.
जनता दर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
मधुबनी से नागेंद्र झा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










