अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, सड़क हादसे में युवक की गई जान

Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर मौजूद एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा व अन्य | Prabhat Khabar Network

भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. प्राथमिक जांच में बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में गिरने की आशंका है. मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी निवासी किशन कुमार झा के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्राथमिक जांच में बाइक अनियंत्रित होने की आशंका

भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर सड़क पर बने स्किड मार्क और क्षतिग्रस्त बाइक को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई, जिससे चालक की मौत हो गई.

एफएसएल टीम करेगी वैज्ञानिक जांच

घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी सूचित किया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. भैरवस्थान थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है

यह भी पढ़ें: मोतीझील में फिर चलेगा बुलडोजर, एक सप्ताह में शुरू होगा अतिक्रमण हटाओ अभियान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन