11 हजार से अधिक आवेदनों की समीक्षा, लंबित मामलों पर डीएम आनंद शर्मा सख्त

Updated:
विज्ञापन

डीएम आनंद शर्मा

मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित आवेदनों पर सख्ती दिखाई. उन्होंने 1039 शेष आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश दिया. राजस्व वसूली और विकास योजनाओं में भी प्रगति लाने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

सहयोग पोर्टल एवं सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों की हुई विस्तृत समीक्षानीलाम पत्र वाद तथा राजस्व वसूली एवं अन्य विकास योजनाओं में प्रगति लाने का दिया निर्देश

आपके शहर में

विज्ञापन

फोटो परिचय: बैठक करते डीएम आनंद शर्मा

Madhubani News: जिलाधिकारी आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार की देर शाम वर्चुअल माध्यम से सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक अंतर विभागीय समन्वय एवं समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति, लंबित मामलों, जन शिकायतों, न्यायालयीन वादों, राजस्व वसूली तथा विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई.

सेवा-संवाद-समाधान पोर्टल के लंबित मामलों पर सख्ती

बैठक में सेवा-संवाद-समाधान एवं सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अब तक पोर्टल पर 11,082 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 9,641 का निष्पादन किया जा चुका है. शेष 1,039 लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया गया.

राजस्व वसूली और कोर्ट मामलों की भी हुई समीक्षा

डीएम ने लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, जनता दरबार, मुख्यमंत्री जनता दरबार, सीपीग्राम, सूचना का अधिकार तथा अन्य शिकायत निवारण मंचों पर लंबित मामलों की समीक्षा की. उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी. नीलाम पत्र शाखा की समीक्षा के दौरान बड़े राजस्व मामलों को प्राथमिकता देकर शीघ्र वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

विकास योजनाओं में गुणवत्ता और समय सीमा पर जोर

बैठक में विभिन्न तकनीकी विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही उच्च न्यायालय में लंबित मामलों में समय पर शपथ-पत्र और आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन