अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दो लोग जख्मी

बाबूबरही : राजनगर-बाबूबरही मुख्य पथ में भटगामा चौक के निकट नवटोलिया में एक अनियंत्रित ट्रक घर के दीवार को तोड़ते हुए पलट गया. घर में शोर रहे दो लोग जख्मी हो गए. जिनका इलाज सीएससी मेंचल रहा है. ट्रक के चालक बेगूसराय जिला के मथिहानी थाना के चाक पुनर्वास गांव निवासी धीरज कुमार को खदेड़ […]
बाबूबरही : राजनगर-बाबूबरही मुख्य पथ में भटगामा चौक के निकट नवटोलिया में एक अनियंत्रित ट्रक घर के दीवार को तोड़ते हुए पलट गया. घर में शोर रहे दो लोग जख्मी हो गए. जिनका इलाज सीएससी मेंचल रहा है. ट्रक के चालक बेगूसराय जिला के मथिहानी थाना के चाक पुनर्वास गांव निवासी धीरज कुमार को खदेड़ कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया.
जिसे पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार ट्रक बाबूबरही की ओर से खलिया गैंस सिलेंडर लेकर राजनगर की ओर जा रही थी. नवटोलिया गांव के गोदाम पोखर के निकट मों इस्लाम के घर में जोरदार टक्कर मारते हुये पलट गया. जिससे उनका फूस का घर बुरी तरह टूट गया. घर में सो रहे इस्लाम, उनकी पत्नी मोमुल खातून समेत दो मवेशी दब गये. बाद में लोगों ने किसी तरह घर से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने चालक का मेडिकल जांच कराया. जिसमें नशे की स्थिति में गाड़ी चलाने की पुष्टि हुई. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




