Madhubani: जिस दिन था जन्मदिन, उसी दिन अर्थी उठी, पत्नी को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

हादसे के बाद जांच करती पुलिस
मधुबनी में जन्मदिन के दिन युवक की सड़क हादसे में मौत, पत्नी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
Madhubani News: मधुबनी में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे 38 वर्षीय नटवर झा की उसी दिन सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
जन्मदिन पर ही हादसा
घटना पंडौल थाना क्षेत्र के नवहथ गांव के पास सुबह करीब 8 बजे की है। नटवर झा हर दिन की तरह अपनी पत्नी आरती कुमारी को भौरघाट स्थित संस्कृत विद्यालय छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप (BR-07 GA-7163) ने स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नटवर झा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी इस हादसे में बाल-बाल बच गईं।
परिवार में पसरा मातम
मृतक के बड़े भाई दिगंबर झा ने बताया कि शनिवार को घर में नटवर के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। लेकिन हादसे की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। एक तरफ जहां परिवार जश्न की तैयारी कर रहा था, वहीं कुछ ही देर में घर में चीख-पुकार मच गई।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नटवर झा अपने पीछे चार साल की बेटी और एक साल के बेटे को छोड़ गए हैं। अचानक हुए इस हादसे से दोनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है।
मधुबनी से कार्तिक कुमार की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










