पेपर लीक से परेशान युवाओं की आवाज उठाएंगे राहुल गांधी, मधुबनी में कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर अपनी बात रखते पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा

Madhubani News: पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक को गंभीर चिंता का विषय बताया. उन्होंने 11 जुलाई को पटना में होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की. जानिए खबर विस्तार से…

विज्ञापन

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Madhubani News: कांग्रेस नेताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक और अनियमितताओं की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग की है. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और इससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.

पेपर लीक से विद्यार्थियों का विश्वास कमजोर

ऋषि मिश्रा ने कहा कि नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनके सपनों और मेहनत को प्रभावित करती हैं.

11 जुलाई को पटना आएंगे राहुल गांधी

पूर्व विधायक ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 11 जुलाई को पटना पहुंचेंगे. उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों और बेरोजगारों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं.

शिक्षा और रोजगार को बताया प्रमुख मुद्दा

जिला कांग्रेस कमेटी (पूर्वी) के अध्यक्ष नलिनी रंजन झा रूपन ने कहा कि शिक्षा और रोजगार देश के सबसे महत्वपूर्ण विषय हैं. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही आवश्यक है.

कांग्रेस ने सुधार की उठाई मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की जरूरत है. पार्टी युवाओं और विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी.

प्रेस वार्ता में डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान, अकिल अंजुम, पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्र, टेकनाथ पाठक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन