Madhubani News: गर्मी से राहत का प्रयास, बच्चों को बांटा गया ग्लूकोज और पानी
Published by : Purushottam Kumar Updated At : 09 May 2026 4:23 PM
ग्लूकोज वितरित करते हुए
Madhubani News: मधुबनी के राजनगर स्थित स्कूल में एकता शक्ति फाउंडेशन ने बच्चों के बीच ग्लूकोज और पानी की बोतलें बांटीं. कार्यक्रम में गर्मी और लू से बचाव को लेकर बच्चों को जरूरी स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई. जानिए खबर विस्तार से…
Madhubani News: जिले में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए सामाजिक संस्थाएं भी लोगों की मदद के लिए आगे आ रही हैं. इसी कड़ी में शनिवार को एकता शक्ति फाउंडेशन की ओर से राजनगर प्रखंड के रामपट्टी बड़हारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच ग्लूकोज और पानी की बोतलों का वितरण किया गया. इस पहल की स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने सराहना की.
बच्चों को दिया गया ग्लूकोज और पानी
संस्था की ओर से विद्यालय के करीब 150 छात्रों को डाबर ग्लूकोज और पानी की बोतलें उपलब्ध कराई गईं. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए जागरूक भी किया गया. मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौरी शंकर, प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार रत्नाकर, रसोई प्रभारी रामबाबू यादव और विद्यालय समन्वयक शशिभूषण कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद रहे.
बच्चों को दी गई गर्मी से बचाव की सलाह
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को बताया कि तेज गर्मी और लू से बचने के लिए शरीर में पानी की कमी नहीं होने देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ग्लूकोज शरीर को ऊर्जा देता है और पानी की बोतल हमेशा साथ रखने से अचानक तबीयत खराब होने की स्थिति में राहत मिलती है.
संस्था के प्रयास की हुई सराहना
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि गर्मी के मौसम में इस तरह का अभियान काफी उपयोगी है. संस्था को आगे भी इसी तरह बच्चों और आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम जारी रखना चाहिए. कार्यक्रम में शिक्षक, छात्र और अभिभावक बड़ी.
मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










