बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गयीं दो लड़कियां डूबीं
Updated at : 01 Sep 2019 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

शव खोजने के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर सीओ व पुलिस कर रही है कैंप मधुबन : रूपनी पंचायत के इनरवा गांव की दो लड़कियां बूढ़ी गंडक में शनिवार को स्नान करने के दौरान डूब गयी. घटना करीब 11 बजे की है. डूबने वाली लड़कियां चचेरी बहने थी, जो गांव के सुरेश साह […]
विज्ञापन
शव खोजने के लिए पहुंची एनडीआरएफ की टीम
घटनास्थल पर सीओ व पुलिस कर रही है कैंप
मधुबन : रूपनी पंचायत के इनरवा गांव की दो लड़कियां बूढ़ी गंडक में शनिवार को स्नान करने के दौरान डूब गयी. घटना करीब 11 बजे की है. डूबने वाली लड़कियां चचेरी बहने थी, जो गांव के सुरेश साह की 14 वर्षीय पुत्री आशा कुमारी व गोपाल साह की सात वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी थी. दोनों लड़कियां आशा की मां मीना देवी के साथ नदी पर गयी थी. मीना देवी कपड़ा धुलने लगी. इसी बीच दोनों नदी में स्नान करने लगी. स्नान के दौरान गहरे पानी में चली गयी.
गोताखोरों द्वारा शव खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन शव नहीं मिल सका. सूचना पर सीओ राकेश रंजन, थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा, एएसआई जयनारायण राव, मुखिया पति किशोरी बैठा, पंसस जितेंद्र बैठा आदि पहुंचे. समाचार संप्रेषण तक शव की खोज जारी थी. घटनास्थल पर पुलिस के साथ सीओ कैंप रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




