Hajipur News : स्कूल में बिजली और पेयजल संकट पर अभिभावकों ने जताया आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

मीटिंग की तस्वीर

Hajipur News : आगजनी के बाद से ठप बिजली व्यवस्था, शिक्षा समिति ने जताई नाराजगी

विज्ञापन

Hajipur News (संजीव कुमार) : प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर अड़रा विद्यालय कार्यालय में विघालय के शिक्षा समिति के सदस्य एवं छात्र – छात्रों के अभिवावकों ने प्राध्यापिका से सवाल जबाव तलब किया. इस दौरान जिला शिक्षा समिति के सदस्य सह गोरौल जिला पार्षद रुबी कुमारी मौजूद रहीं. आक्रोशित अभिवावकों एवं शिक्षा समिति के सदस्यों का आरोप था कि बीते 2 मई को विद्यालय के आईसीटी लैंब में बिजली के शाॅट शर्किट से आगजनी की घटना विधालय के सदस्यों के लापरवाही से घटित हुई हैं. जिसके बाद से आज तक विधालय में बिजली कनेक्शन नहीं कराया गया हैं. जिसके कारण छात्र छात्राओं को भीषण गर्मी में पंखा एवं पेयजल की सुविधाएं से वंचित होना पड़ रहा है. लगभग 22 दिन बीत जाने के बाद भी प्राध्यापिका की घोर लापरवाही बरतने का आरोप अभिवावकों ने लगाते हुए आक्रोश व्यक्त किया है. वहीं जिला शिक्षा समिति के सदस्य रुबी कुमारी ने हाई स्कूल के प्राध्यापिका एवं मिडिल स्कूल के प्राध्यापिका को कर्त्तव्य निर्वाहन की पाठ पढ़ाते हुए जिम्मेवारी निभाने की बात कहीं. इस दौरान चेहराकलां के शिक्षा पदाधिकारी को फोन कर उक्त बातें की जानकारी ली और जल्द शिक्षा समिति के बैठक कर समस्याएं को निदान करने पर बल दिया.

28 कंप्यूटर जलने के बाद भी नहीं चेता स्कूल प्रशासन, गर्मी में छात्र बेहाल

मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालय विशुनपुर अड़रा विद्यालय में हाई स्कूल, प्राइमरी मिडिल स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित होती हैं. जहां एक ही बिजली कनेक्शन से सभी कार्यालयों एवं भवनों में बिजली सप्लाई होती थी. बीतें 2 मई को विद्यालय के आईसीटी लैंब में शाॅट सर्किट से आग लग गई थीं. जिसमें 28 कंप्यूटर सेट, प्रयोगशाला का सामान, पुस्तकालय की फर्नीचर समेत अन्य कागजात जलकर राख हो गई थी. तब से हाई स्कूल के प्राध्यापक एवं मिडिल स्कूल के प्राध्यापक दोनों महीला एक दूसरे पर दोषारोपण का आरोप लगाते हुए बिजली कनेक्शन नहीं करवायी. इस मौके पर विधालय के शिक्षा समिति के सदस्य मनोज कुमार, रौशन कुमार गौतम, पवन कुमार राय, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, श्रीपूजन पाठक उर्फ पप्पू पाठक, मुकेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार आजाद एवं निरंजन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थें.

Also Read : Gopalganj News : थावे मंदिर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन