अस्पताल में डायरिया के तीन मरीज भर्ती

मधुबनी : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को डायरिया के तीन मरीजों को भर्ती किया गया. सभी भर्ती मरीजों का इलाज तत्काल किया गया. भर्ती मरीजों में दयालपाली के 80 वर्षीय उपेंद्र मंडल, ककना निवासी 65 वर्षीय उर्मिला देवी व कपलेश्वर निवासी 18 वर्षीय मधु कुमारी शामिल थी. इमरजेंसी के चिकित्सक डा. मुकेश […]
मधुबनी : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार को डायरिया के तीन मरीजों को भर्ती किया गया. सभी भर्ती मरीजों का इलाज तत्काल किया गया. भर्ती मरीजों में दयालपाली के 80 वर्षीय उपेंद्र मंडल, ककना निवासी 65 वर्षीय उर्मिला देवी व कपलेश्वर निवासी 18 वर्षीय मधु कुमारी शामिल थी.
इमरजेंसी के चिकित्सक डा. मुकेश कुमार ने बताया कि सभी मरीजों को आरएल, डीएनएस, ओआरएस सहित सभी प्रकार की दवा दी गयी है. तीनों मरीजों की स्थिति सामान्य स्थिर है. डा. मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में लोगों को खाने पीने की चीजों में परहेज करना चाहिए. बासी व भंडारण किये गये खाद्य पदार्थों का सेवन एकदम नहीं करें.
फुटपाथ पर रखे गये खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करें. पानी खुब पीयें, घर में ओआरएस अवश्य रखें. डिहाइड्रेशन होने पर तत्काल नमक चीनी पानी का घोल ले. जिसके बाद चिकित्सक से तुरंत सलाह लें. इमरजेंसी सूत्रों की माने दवा की कोई किल्लत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




