प्रमुख ने प्रखंड स्थित कार्यालय का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2019 1:42 AM
खजौली : प्रखंड,अंचल, आरटीपीएस, मनरेगा, बाल विकास एवं कृषि कार्यालय का निरीक्षण प्रमुख कुमारी उषा ने सोमवार को किया. पंचायत समिति टीम के साथ आरटीपीएस कार्यालय में पहुंचकर प्रमुख ने उपस्थित पंजी की जांच पड़ताल की. फिर प्रमुख ने आरटीपीएस में पेंशन संबंधी भुगतान की जानकारी आईटी सहायक सुदिष्ट झा से ली. जहां उन्हें पेंशन […]
खजौली : प्रखंड,अंचल, आरटीपीएस, मनरेगा, बाल विकास एवं कृषि कार्यालय का निरीक्षण प्रमुख कुमारी उषा ने सोमवार को किया. पंचायत समिति टीम के साथ आरटीपीएस कार्यालय में पहुंचकर प्रमुख ने उपस्थित पंजी की जांच पड़ताल की. फिर प्रमुख ने आरटीपीएस में पेंशन संबंधी भुगतान की जानकारी आईटी सहायक सुदिष्ट झा से ली.
जहां उन्हें पेंशन राशि भेजने की जानकारी दी गई. आइटी सहायक ने बताया कि 53 लाभार्थी को बैंक खाता से मिलान नहीं होने के कारण राशि नहीं भेजी जा रही है. उन्होंने बाल विकास परियोजना कार्यालय का का भी निरीक्षण किया. साथ ही प्रमुख ने कृषि कार्यालय में पंचायत के फसल क्षति सूची एवं डीजल अनुदान सूची की मांग की. प्रखंड आपूर्ति कार्यालय, लोहिया स्वच्छता अभियान कार्यालय का भी निरीक्षण किया.
प्रमुख के पूछने पर मनरेगा पीओ मेडिकल पर रहने की जानकारी दी. अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण के दौरान सीओ संजय कुमार शाही अपने कक्ष में मौजूद थे. मौके पर पंचायत समिति निगरानी टीम के अनिल सिंह, गुरुशरण चौधरी, झोली पासवान एवं दशरथ ठाकुर शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










